बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी छोटी बहन खुशी कपूर संग छुट्टियां मनाने दुबई गई हैं, जहां की तस्वीरें और वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात तो यह है कि दुबई में खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। बीच से लेकर डेजर्ट सफारी तक की कई फोटो और वीडियो जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
दुबई पहुंचकर जाह्नवी कपूर की एक्साइटमेंट तो इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने छोटी बहन खुशी कपूर के साथ बीच पर लुंगी डांस भी किया। बीते गुरुवार को जाह्नवी कपूर ने अपनी फोटो और वीडियो साझा की थीं, जिसमें वह बिकिनी में नजर आईं।
अपनी दो तस्वीरों में जहां वह बीच पर पोज देती दिखाई दीं तो वहीं एक वीडियो में बहन संग मस्ती करती हुई नजर आईं। जाह्नवी के साथ-साथ खुशी कपूर भी बीच पर खूब एंजोय करती हुई नजर आईं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, “लुंगी डांस।” उनकी इन तस्वीरों और वीडियो पर कपूर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी खूब कमेंट किया और एक्ट्रेस की तारीफ भी की।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और चाची महीप कपूर ने जाह्नवी कपूर की तस्वीरों और वीडियो पर फायर इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। वहीं कियारा आडवाणी ने लिखा, “उफ्फ…।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अभी तक 10 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
दुबई बीच के अलावा जाह्नवी कपूर ने डेजर्ट सफारी की भी तस्वीरें साझा की थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, “डेजर्ट में डिजर्ट…।” जाह्नवी के अलावा खुशी कपूर ने भी दुबई बीच से जुड़ी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
खुशी कपूर अपनी दो फोटोज में जहां बड़ी बहन के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं तो वहीं एक फोटो में वह बहन जाह्नवी के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं।