Jalebi Box Office Collection Day 1: रेहा चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म ‘जलेबी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रेहा चक्रवर्ती अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘मेरे डैड की मारूती’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसे फिल्मों में काम करने के बाद अब एक्ट्रेस जलेबी में मेन किरदार निभा में है। इसके अलावा फिल्म में रेहा के अपोजिट वरुण मित्रा हैं। वरुण इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। महेश भट्ट और विशेष फिल्म्स की इस पेशकश को पुष्पदीप भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को साक्षी भट्ट के साथ मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है।

दर्शकों को फिल्म के सभी गाने बेहद पसंद आए। फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की। गिरीश जौहर के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपए ही कमाए। बता दें, इस फिल्म के कॉम्पिटीशन में गोविंदा की फिल्म ‘फ्रायडे’ और काजोल की फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म ‘जलेबी’ के पहले दिन के कलेक्शन पर भी फर्क पड़ा। वहीं इससे पहले रिलीज हुई फिल्में- सुई धागा, लवयात्री और अंधाधुन अभी तक थिएटर में जमी हुई हैं। जिसका सीधा असर फिल्म जलेबी के कलेक्शन पर पड़ा।

बता दें, यह फिल्म एक लव स्टोरी है। पुरानी दिल्ली की गलियों में घूमने आई लड़की को उसके टूरिस्ट गाइड से प्यार हो जाता है। लड़की नादानी और बचपने से भरी हुई है। लड़के के प्यार में वह कब गिर जाती है वह खुद नहीं जानती। वह लड़के को प्रपोज कर देती है और दिल्ली में ही रहने लगती है। लेकिन एक मोड़ आता है जब दोनों अपनी शादी तोड़ देते हैं। क्या होता है आखिर दोनों के बीच यह तो सिनेमाघर में जाकर ही पता चलेगा।

https://www.jansatta.com/entertainment/