Jabariya Jodi Movie Quick Review:  सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra)और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ 9 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। देसी अंदाज से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों ने पसंद किया था। अब फिल्म सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को दस्तक देने जा रही है। फिल्म के अंदर दो प्रेमियों की खट्टी-मीठी स्टोरी है। जिसमें प्यार भी है, धोखा और फरेब भी है।

हिम्मत वालों की अरेंज जोड़ी, किस्मत वालों की लव जोड़ी और दहेज के लालचियों की जबरिया जोड़ी। ट्रेलर की शुरुआत होती है अभय सिंह से, जो कि दहेज लेने देने वालों से सख्त नफरत करता है। ऐसे में वह उन लोगों को अच्छे से सबक सिखाता है जो दहेज की मांग करते हैं। इसी बीच अभय की आंखे चार हो जाती हैं उन्हीं के मोहल्ले की एक लड़की से। फिल्म में परिणीति चोपड़ा अभय की प्रेमिका बनी हैं। लड़की को अभय के काम के बारे में पता चलता है और वह उसपर फ्लैट भी हो जाती है। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं।

तभी कहानी में ट्विस्ट आता है और दोनों एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। अभय को पॉलिटिक्स में इंट्रस्ट है ऐसे में वह अपने कद को बढ़ाने के जरिए ढूंढने लगता है। तभी लड़की भी उसे उसी की भाषा में जवाब देने की ठानती है और कहती है कि अब अभय को उठा कर वह उसकी की जबरिया जोड़ी बनवाएंगे। परिणीति फिल्म में देसी छोरी के अवतार में जच रही हैं। तो वहीं सिद्धार्थ के तेवर भी गजब लग रहे हैं। दोनों स्टार्स का देसी अंदाज ट्रेलर में फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

फिल्म में परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा अपारशक्ति खुराना और संजय मिश्रा और जावेद जैफरी भी हैं। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर. ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को प्रशांत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के गाने भी देसी अंदाज में दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

इस फिल्म में कुछ 6 गाने हैं जिनमें से एक गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर हो चुका है- ‘खड़के गिलासी’। ये सॉन्ग पहले भी सुना जा चुका है। लेकिन अब जबरिया जोड़ी के साथ एक बार फिर से नए तरीके से दर्शकों के सामने परोसा गया है। इस गाने को यो यो हनी सिंह और ज्योतिका ने साथ गाया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)