हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) परिवार के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। डोनाल्ड के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका (Ivanka Trump) और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ थे। डोनाल्ड ने परिवार के साथ ताज महल का भी दीदार किया था। अमेरिका वापस लौटने के बाद इवांका ने पति के साथ ताज महल पर खींचाई फोटो शेयर करते हुए भारत को शुक्रिया कहा था।
इवांका की ताज महल पर खिंचाई यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसपर काफी मीम्स भी बन रहे हैं जिसमें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ सहित मनोज वाजपेयी के नाम भी शामिल हैं। दिलजीत ने इवांका के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह इवांका के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं और इवांका, इवांका पीछे ही पड़ गई थीं और कह रही थीं कि ताजमहल देखने जाना है। मैं फिर लेकर गया और क्या करता?’
दिलजीत के इस ट्वीट पर इवांका की भी नजर पड़ी और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्विटर पर जवाब देते हुए इवांका ने लिखा, ‘शुक्रिया मुझे ये शानदार ताजमहल दिखाने ले जाने के लिए। ये अनुभव मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।’
इवांका का जवाब देख दोसांझ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इवांका का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘OMG! अतिति देवो भव:। शुक्रिया इवांका। मैं हर किसी को समझाने की कोशिश की है कि यह फ़ोटोशॉप नहीं है। जल्द मिलते हैं। अगला दौरा लुधियाना का होगा पक्का। हां कर लो गल।’
इसके अलावा इवांका ने ताजमहल की तस्वीर पर मनोज वाजपेयी सहित औरों के साथ बन रहे मीम्स पर भी प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत दोसांझ को एक यूजर ने बताया कि उन्होंने बहुत लेट ये प्रतिक्रिया दी है। इवांका ने जवाब में लिखा, ‘मैं भारतीयों की गर्मजोशी की सराहना करती हूं। मैंने कई नए दोस्त बनाए हैं।’
OMG अथिति देवो भव:
Thx @IvankaTrump I Tried Explaining Everybody that it’s not a Photoshop See You Soon … Next Visit LUDHIANA For Sure
HUN KARO GAL https://t.co/VD8wvMgDHP
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 1, 2020