CineGram: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से ही लोगों के दिलों में जगह बनाई है। ऐश्वर्या राय ने लगभग हर जॉनर की फिल्म में काम किया है, चाहे वो एक्शन फिल्म हो, रोमांटिक फिल्म हो या साइंस फिक्शन हो। मगर उन्होंने एक बात का हमेशा ध्यान रखा और वो है उनका आत्म सम्मान। ऐश्वर्या एक खुले विचारों की महिला हैं, लेकिन इसके साथ ही वो अपने संस्कार नहीं भूलतीं। इसका प्रमाण उन्होंने खुद एक पुराने इंटरव्यू में दिया था, जब शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को उन्होंने गलत कहा था।

साल 2005 में ऐश्वर्या ने ऐसा बयान दिया था, जिसकी चर्चा तब भी हुई थी और आज भी होती है। 2000 के दशक की शुरुआत में ऐश्वर्या राय ‘द ओपरा विन्फ्रे शो’ में दिखाई दी थीं और उनके बयानों ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था। ऐश्वर्या ने भारत के बारे में रूढ़िवादिता को संबोधित करते हुए अपने देश का सम्मान करते हुए बयान दिया था।

ओपरा ने ऐश्वर्या से पब्लिक डिसप्ले ऑफ अफेक्शन (पब्लिक में प्यार दिखाने) के बारे में पूछा था। ऐश्वर्या ने कल्चर के अंतर को समझाते हुए कहा, “यह आम तौर पर देखा जाता है। लोग किस करते हैं, लेकिन ये एक प्राइवेट एक्सप्रेशन है, ऐसा कुछ नहीं जिसे आप सड़क के किनारे पर देखें।”

शादी से पहले सेक्स पर क्या था ऐश्वर्या का बयान?

ओपरा ने फिर ऐश्वर्या से पूछा कि क्या उन्हें भी शादी से पहले सेक्स टैबू लगता है? इस पर ऐश्वर्या ने कहा, “सच कहूं तो ऐसा करना सही नहीं है।” ऐश्वर्या ने भारत के बारे में आम गलतफहमियों के बारे में भी सवालों के जवाब दिए।

ऐश्वर्या के सामने ऐसी बात आई, जिससे वो हैरान रह गईं। उन्हें बताया गया था कि भारतीय अंग्रेजी में अच्छे नहीं होते। उन्होंने याद किया कि लोग कैसे पूछते थे कि क्या उन्होंने अंग्रेजी सीखने के लिए विदेश में पढ़ाई की है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि हम अंग्रेजी नहीं पढ़ते? इससे मुझे सचमुच शॉक लगा।”


परिवार के साथ रहने पर भी कही थी ये बात

जब भारत और विदेश के कल्चर पर बात हुई तो उन्होंने अपने देश की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा। ओपरा ने कहा कि अमेरिका में लोग 30 साल की उम्र तक अपना घर छोड़ देते हैं, वो अपने परिवार के साथ नहीं रहते। इस पर ऐश्वर्या ने कहा, “भारत में परिवार, साथ रहना एक दूसरे से कनेक्टेड रहना मायने रखता है। और ये ही भारत के बारे में सबसे अच्छी बात है।”

अरेंज मैरिज को लेकर कही ये बात

ऐश्वर्या ने अरेंज मैरिज की तुलना ग्लोबल मैचमेकिंग सर्विस से करते हुए कहा, “वो रिश्ते में आते हैं, वे डेट करते हैं, और अगर ये काम करता है, तो वे शादी के बंधन के साथ आगे बढ़ते हैं। अगर नहीं, तो वे अलग हो जाते हैं’।” जिस तरह से ऐश्वर्या ने अपने देश के लिए कहा, ओपरा भी उनसे काफी प्रभावित हुई थीं। इसके बाद साल 2009 में दोबारा वो ओपरा के शो में गई थीं।

ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में साउथ अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी। उस वक्त उन्होंने दुनियाभर की 86 प्रतियोगियों को हराकर ये खिताब जीता था। वह भारत की तरफ से मिल वर्ल्ड बनने वाली दूसरी महिला थीं।

CineGram: माधुरी दीक्षित के कहने पर सलमान खान ने ‘हम आपके हैं कौन’ में पहनी थी नाइटी, एक्ट्रेस ने ही किया था उनका मेकअप

बता दें कि भले ही ऐश्वर्या ने शादी से पहले शारीरिक संबंधों को गलत बताया था, लेकिन रेखा जो ऐश्वर्या की करीबी हैं उन्हें इसमें कोई खराबी नहीं दिखती। यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में रेखा के उस इंटरव्यू का जिक्र है, जिसमें उन्होंने शादी से पहले सेक्स को सही बताया था। किताब के मुताबिक रेखा ने बिना शादी के संबंध बनाने को सही बताया था।

CineGram: एक गलत रिपोर्ट और खत्म हो गया करियर, 18 साल से कहां गायब हैं ‘पहली पहली बार मोहब्बत की है’ फेम एक्ट्रेस?

रेखा के लिए नहीं गलत शादी से पहले संबंध बनाना

रेखा ने कहा था एक रिश्ते में शारीरिक संबंध बनाना स्वभाविक है। उनका मानना था कि जो लोग ये बोलते हैं कि एक अकेली महिला को केवल अपनी सुहागरात को ही संबंध बनाना चाहिए तो वो बकवास है। एक्ट्रेस ने बताया कि जहां प्यार होता है संबंध वहीं बनाया जा सकता है। इसके साथ ही रेखा ने ये भी कहा था कि ये महज संयोग है कि अब तक कभी वो प्रेग्नेंट नहीं हुईं।

बता दें कि ऐश्वर्या राय लंबे समय से अभिषेक बच्चन से अलग होने को लेकर चर्चा में थीं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ नहीं देखा गया, लेकिन ये खबर तब फैली जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक अपने माता-पिता और बहन के साथ पहुंचे। वहीं ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ। हालांकि फिर बेटी के एनुअल डे फंक्शन पर दोनों साथ नजर आए। जिसके बाद फैंस काफी खुश हो गए।