ISRO Aditya L1 Mission Launch: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब सभी की निगाहें देश के सूर्य मिशन पर टिकी हुई है। सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल-1 को लॉन्च कर दिया गया है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन (Aditya L-1 Mission) को लॉन्च किया गया है। इस लॉन्चिंग के बाद ये प्वॉइंट एल-1 पर 127 दिन में पहुंचेगा। खैर, ये तो रियल लाइफ रही लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रही है, जो साइंस फिक्शन पर बन चुकी हैं। अगर आप इस पल को बहुत करीब से फील करना चाहते हैं तो इन मूवीज को देखना ना भूलें। चलिए बताते हैं इसमें कौन-कौन सी फिल्में हैं…
‘रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट’
आर माधवन स्टारर फिल्म ‘रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट’ रियल कहानी पर आधारित है। ये इंडियन एरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। इसे 2022 में रिलीज किया गया था। फिल्म को ओटीटी पर दिखाया गया था, जिसने शानदार परफॉर्म किया था।
‘मिशन मंगल’
चंद्रमा मिशन पर आधारित अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ (Mission Mangal) इंडियन साइनटिस्ट की कड़ी मेहनत पर बनी थी, जो अपने मिशन के लिए कैसे दिन रात मेहनत करते हैं। इसे 2019 में रिलीज किया गया था। इसमें अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और नित्या मेनन अहम भूमिकाओं में थीं।
‘टिक टिक टिक’
तमिल साइंस फिक्शन फिल्म ‘टिक टिक टिक’ (Tik Tik Tik) माइकल बे की फिल्म ‘Armageddon’ से प्रेरित थी। इसे 1998 में रिलीज किया गया था। इसमें एक एस्ट्रोयड फिक्शनल स्टोरी को दिखाया गया है।
‘अंतरिक्षम 9000kmph’
वरुण तेज और अदिति राव हैदरी स्टारर फिल्म ‘अंतरिक्षम’ भी साइंस फिक्शन पर आधारित है। इसे संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित किया गया था। इसकी कहानी सेटेलाइट इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि स्पेस स्टेशन से अपना कनेक्शन खो चुका होता है। देव यानी कि वरुण तेज इसे रिपेयर करने के लिए जाते हैं।
‘कोई मिल गया…’
अक्सर एलियन की चर्चा होती रहती है। ऐसे में इसी एलियन पर ही आधारित साइंस फिक्शन वाली कहानी ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘कोई मिल गया’ में देखने के लिए मिली थी। इसमें काफी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।