Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ में ‘उडारियां’ फेम ईशा मालवीय की कहानी अलग ही चल रही है। शो के प्रीमियर पर उन्हें पता चला कि उनके एक्स अभिषेक कुमार भी उनके साथ बीबी हाउस में एंट्री ले रहे हैं। शुरुआत में दोनों दुश्मन बने रहे लेकिन फिर उनकी दोस्ती साफ नजर आने लगी। तभी ईशा के प्रेजेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में पहुंच गए। जिसके बाद ये लव ट्रांयगल सुर्खियों में रहने लगा। अक्सर समर्थ और ईशा का अभिषेक के साथ झगड़ा देखने को मिलता है। अब दोनों ने मिलकर अभिषेक को इतनी खरी खोटी सुनाई कि उन्होंने अपना आपा खो दिया।

इन दिनों कई बार देखा गया कि समर्थ,अभिषेक को पोक कर रहे हैं और ईशा भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। एक्टिविटी रूम में भी उनकी आपस में बहस हुई, जिससे अभिषेक की तबीयत बिगड़ने लगी। वह बार-बार बिग बॉस से कहते दिखे कि दरवाजा खोल दें, उन्हें घुटन हो रही है। ईशा ने इसे अभिषेक का ड्राम बताया। लेकिन इसी बीच इंटरनेट पर तमाम ऐसे वीडियोज सामने आए, जिनमें उनके दोस्त और खुद ईशा ने उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिक बताया है।

शो के एक प्रोमो में समर्थ और ईशा को अभिषेक के लिए लड़ते हुए देखा गया। ईशा, समर्थ से कह रही हैं कि वो पोक करने वाले इंसान हैं और उन्होंने अभिषेक को इतना पोक कर दिया कि उनकी हालत खराब हो गई है। इसपर समर्थ ने उन्हें कहा कि वो अभिषेक के पास ही चली जाएं। अभिषेक को लेकर दोनों के बीच बहस देखी गई।

ईशा की मां ने लगाये गंभीर आरोप

बिग बॉस के शो में अपनी बेटी और अभिषेक के झगड़े देखने के बाद ईशा की मां ने लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है,”ईशा को हर बार इस लड़ने ने बेरहमी से कैरेक्टर एसेसिनेशन (चरित्र हनन) किया। मुझे भी नहीं बख्शा। ये गेम मेंटल स्ट्रेंथ का है। इतना ट्रॉमा में था तो पता था ईशा आने वाली है बीबी में तो भी आया ही क्यों शो में? लीगल एक्शन बनता है ऐसी हरकतों पर अब भी हम चुप हैं सिर्फ ईशा के लिए। शर्म आनी चाहिए तुम्हें, हर बार ईशा को बीच में लाने के लिए और उन लोगों को भी शर्म आनी चाहिए जो इस गुस्सैल स्वभाव को सपोर्ट करते हैं।”