प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। देशी गर्ल की शादी में अंबानी परिवार ने भी शिरकत की। शनिवार की सुबह आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता जोधपुर पहुंचे। उनके साथ में बहन ईशा अंबानी के मंगेतर आनंद पीरामल भी स्पॉट हुए। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस की शादी में शामिल होने के बाद तीनों शाम को मुंबई वापस आने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आए। हालांकि इस दौरान ईशा ने अपने मंगेतर आनंद के ब्लेजर को उल्टा पहना हुआ था। ईशा की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि पार्टी से सीधे एयरपोर्ट आने के कारण ईशा ने अपनी बॉडी को कवर करने के लिए मंगेतर आनंद के ब्लेजर को उल्टा पहन रखा था। साथ ही उनके पीछे चल रहे स्टाफ के एक मेंबर ने उनके गाउन की टेल को पकड़ा हुआ था। अंबानी परिवार के साथ छोटे बेटे अनंत की करीबी दोस्त राधिका मर्चेंट भी नजर आईं। ईशा अंबानी प्रियंका चोपड़ा की करीबी दोस्तों में से एक हैं। यही कारण है कि इटली के लेक कोमो में हुई ईशा की सगाई के फंक्शन में प्रियंका और निक शामिल हुए थे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो गई थीं। 1 दिसंबर को दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को स्विट्जरलैंड के फेमस ज्वैलर चोपर्ड के डिजाइनर वेडिंग बैंड्स पहनाए और बाइबिल को साक्षी मानकर साथ निभाने की कसमें लीं। वहीं दोनों 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली में परिवार संग मनाया थैंक्सगिविंग का जश्न, देखें तस्वीरें