भारत के सबसे अमीर शख्स और जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को उद्योगपति आनंद पीरामल के संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। ईशा की शाही शादी में सबसे ज्यादा चर्चा आउटफिट्स और वेन्यू की हुई। लेकिन ईशा की शादी में एक चीज ऐसी भी थी जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। दरअसल ईशा के ससुर और आनंद के पिता अजय पीरामल ने अपने बेटे-बहू को तोहफे के रुप में 452 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला गिफ्ट किया था। अब इस बंगले से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तस्वीर में ईशा अपनी दोस्तों के संग नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद नए-नवेले शादीशुदा कपल ईशा-आनंद ने घर पर एक पार्टी को होस्ट किया था। जिसमें कुछ करीबी दोस्त शरीक हुए थे। रेड कलर के गॉउन में ईशा अपने तीन दोस्तों के संग पोज दे रही हैं।

ईशा अंबानी की नई तस्वीर-

ईशा अंबानी का मायका एंटीलिया देश का सबसे महंगा घर है। लेकिन ईशा का नया घर भी कुछ कम भव्य नहीं है। थ्री डी तकनीक से बने 11 मीटर ऊंचे और 50,000 वर्गफुट में फैले इस महल में दुनिया के तमाम ऐशो-आराम के साधन हैं। दक्षिणी मुंबई के वर्ली स्थित इस मैंशन से अरब सागर और सी-लिंक ब्रिज का पूरा सपाट व्यू मिलता है। ईशा-आनंद के घर का नाम गुलीटा (Gulita) रखा गया है।

देखें ईशा का घर- 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा के घर गुलीटा में तीन बेसमेंट हैं। जिसमें दूसरा और तीसरा क्रमशः सर्विस और पार्किंग के लिए है। जबकि लेवल 1 बेसमेंट में एक बगीचा, ओपन एयर स्विमिंग पूल और कमरे हैं। जिनका कई कामों के लिए उपयोग किया जाएगा। बंगले में भूतल से आने-जाने का रास्ता भी है, जबकि ऊपर के मालों पर लिविंग-डायनिंग हॉल, मल्टी परपज रूम (तिगुनी ऊंचाई वाले) और बेडरूम हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड, राजनीतिक और उद्योग जगत से जुड़े सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी।

प्रियंका के रिसेप्शन में दिखे ‘नाराज’ सलमान, कैमरे में कैद हुए 2 एक्स बॉयफ्रेंड, ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे तमाम स्टार्स