देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इटली में चल रही शाही एंगेजमेंट पार्टी के जश्न पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। पार्टी के इनसाइड वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सगाई की घोषणा से लेकर ईशा की एंट्री तक के वीडियो इंटरनेट पर बार-बार देखे जा रहे हैं। एंगेजमेंट वेन्यू पर ईशा अंबानी की पिता मुकेश अंबानी संग एंट्री के वीडियो लोग खासा पसंद कर रहे हैं।
गोल्डन एंब्रॉयडेड ड्रेस के साथ सगाई पार्टी में पिता संग ईशा की एंट्री किसी राजकुमारी से कम नजर नहीं आ रही हैं। वीडियो में ईशा मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आ रही हैं। वेन्यू तक ईशा को लाने और फिर उनका हाथ मंगेतर आनंद पीरामल के हाथों में देना पिता मुकेश अंबानी के लिए काफी भावुक कर देने वाला पल नजर आ रहा है। इटली के लेक कोमो में आयोजित अंबानी परिवार की बेटी ईशा की सगाई सेरेमनी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
https://www.instagram.com/p/BoEOurpnq58/?
पार्टी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे एक्टर्स इस सेरेमनी का हिस्सा बनें। करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ईशा अंबानी की सगाई में नजर आए। ईशा के सगाई फंक्शन में फेमस अमेरिकन सिंगर जॉन लेजेंड ने लाइव परफॉर्मेंस भी दी। ईशा के एंगेजमेंट फंक्शन को मेहमानों के लिए खास तरह इंतजामों से सजे तीन दिनों में बांटा गया था।
https://www.instagram.com/p/BoD7499Hvn7/?
https://www.instagram.com/p/BoD6fZ_nth2/?

जानिए जगह की क्या है खासियत-
इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में स्थित, लेक कोमो रोमन काल से ही व्यापारियों और अमीर लोगों की पंसद रहा है। साथ ही कई हस्तियों ने यहां शादी रचाई है। अफवाह है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी यहीं शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


