Isha Ambani, Anand Piramal Wedding: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पिरामल से होने जा रही है। ईशा-आनंद की शादी बड़े ही रॉयल ढंग से उदयपुर में 12 दिसंबर को होगी। दो दिन के ईशा अंबानी की शादी के इस उत्सव में पूरा बॉलीवुड यहां उमड़ा हुआ है। ऐसे में बी-टाउन के सितारे उदयपुर ईशा की शादी के लिए पहुंच चुके हैं। 8 दिसंबर को ईशा की संगीत सेरेमनी थी। इस सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की तस्वीरें सामने आई हैं।
तस्वीरों में बी टाउन की ये हसीनाएं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी, खुशी, करिश्मा कपूर और परिणीति चोपड़ा तो साथ में खूब एंजॉय भी करती दिखाई दे रही हैं। जी हां, ईशा की शादी के लिए पहुंचे इन सितारों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। ईशा की संगीत सेरेमनी की ये तस्वीरें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंबानी की बेटी की शादी कितने रॉयल तरीके से की जा रही है।
ईशा की संगीत सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा भी पहुंची हैं। ऐसे में संगीत के मौके पर साक्षी धोनी ने कुछ ऐसा अवतार धारण किया। साक्षी गोल्डन-कॉपर लहंगे में नजर आईं।
वहीं इस संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा को उनकी मॉम मधु चोपड़ा के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही इस तस्वीर में प्रियंका और मॉम मधु दोनों साथ में पार्टी एंजॉय करते दिखे।
इसके अलावा प्रियंका की ये पिक्चर भी काफी वायरल हो रही है। ईशा के संगीत में प्रिंयका ने लाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। तस्वीर में प्रियंका के पीछे निक भी नजर आ रहे हैं।
