Isha Ambani-Anand Piramal Wedding Updates: 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी है। ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पिरामल से होने जा रही है। इस बीच ईशा की शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। ईशा की मेहंदी-संगीत सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड टाउन उदयपुर में उमड़ पड़ा। बता दें, उदयपुर में धूमधाम से ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी की गई। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे इस शादी को देखने उदयपुर पहुंचे। इस बीच ईशा की शादी के फंक्शन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। तस्वीरों में ईशा अंबानी और उनका पूरा परिवार शादी की खुशी में झूमता नजर आ रहा है।

वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी ईशा की शादी का जश्न मनाते दिखाई दिए। रणवीर दीपिका, प्रियंका -निक जोनस नए नवेले जोड़े भी ईशा की शादी में शरीक होने पहुंचे। शाहरुख खान ने भी इस दौरान पत्नी गौरी के साथ डांस परफॉर्मेंस दी। अब ईशा की आज शादी है। ऐसे में अर्जुन कपूर, वरुण धवन, जॉन अब्राहम, ऐश-अभिषेक जैसे बड़े बड़े सितारे उदयपुर पहुंचे। अब ईशा की शादी के लिए अंबानी परिवार मुंबई में वापसी कर चुका है। ऐसे में ईशा का मुंबई वाला घर ‘एंटीलिया’ दुल्हन की तरह सज चुका है।

Live Blog

Highlights

    03:07 (IST)13 Dec 2018
    पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी में पहुंचीं अभिनेत्री विद्या बालन।

    (Photo by APH Images)

    02:06 (IST)13 Dec 2018
    अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा भी पहुंचीं।

    रेखा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। वह कांजीवरम साड़ी में खूब जच रही हैं। (Photo by APH Images)

    01:54 (IST)13 Dec 2018
    सलमान खान भी दिखे

    ईशा के संगीत कार्यक्रम में बैकग्राउंड डांसर बन सलमान खासे चर्चा में रहे थे। (Photo by APH Images)

    01:51 (IST)13 Dec 2018
    लेट लतीफ शाहरुख!

    (Photo by APH Images)

    01:49 (IST)13 Dec 2018
    बेटियों खुशी और जाह्नवी के साथ बोनी कपूर पहुंचे।

    (Photo by Varinder Chawla)

    01:48 (IST)13 Dec 2018
    जम रहे शाहिद कपूर

    (Photo by APH Images)

    01:46 (IST)13 Dec 2018
    मां शबनम सिंह और पत्नी हेजल के साथ पहुंचे युवराज सिंह।

    (Photo by Nirmal Harindran)

    01:44 (IST)13 Dec 2018
    रणबीर सिंह और दीपिका शादी में पहुंचे

    (Photo by Varinder Chawla)

    01:42 (IST)13 Dec 2018
    रितिक रोशन भी नजर आए

    (Photo by APH Images)

    00:32 (IST)13 Dec 2018
    पिता अनिल कपूर के साथ पहुंचीं सोनम

    अभिनेत्री सोनन कपूर अपनी पिता अनिल कपूर के साथ शादी में पहुंचीं। पिंक लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनिल कपूर तो सदाबहार हीरो हैं ही।

    00:01 (IST)13 Dec 2018
    करिश्मा, करीना और सैफ ने लूटा आकर्षण

    करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान ने ईशा-आनंद की शादी में शिरकत कर आकर्षण लूट लिया। सफेद रंग के लहंगे में करीना परी जैसी नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बहन करिश्मा और पति सैफ भी बेहद आकर्षक लग रहे हैं। सबकी नजरें उन पर जैसे ठहर गई हैं।

    23:45 (IST)12 Dec 2018
    सबकी नजरें आनंद और ईशा पर

    शादी में आनंद और ईशा काफी खुश नजर आ रहे हैं और सबकी नजरें उन्हीं पर जमी हैं।

    23:26 (IST)12 Dec 2018
    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने की शिरकत

    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं और वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    23:13 (IST)12 Dec 2018
    चंद्रबाबू नायडू पहुंचे

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ईशा और आनंद की शादी पर पहुंचे। (Photo by Varinder Chawla)

    22:55 (IST)12 Dec 2018
    पत्नी के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी

    ईशा अंबानी की शादी में अभिनेता सुनील शेट्टी खासे आकर्षक नजर आए। वह अपनी पत्नी मना शेट्टी के साथ समारोह में पहुंचे। (Photo by Varinder Chawla)

    21:28 (IST)12 Dec 2018
    शादी में पहुंचीं ममता बनर्जी

    इस शादी में राजनीतिक हस्तियों का भी जमावड़ा लगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममत बनर्जी भी इस शादी में पहुंची हैं। 

    21:24 (IST)12 Dec 2018
    गृहमंत्री पहुंचे शादी में

    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं। 

    21:22 (IST)12 Dec 2018
    शादी में पहुंचे दक्षिण के सुपरस्टार

    इस शादी में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ पहुंचे। खास बात यह है कि रजनीकांत का 68 जन्मदिन भी है।

    21:16 (IST)12 Dec 2018
    यह अभिनेत्री पहुंची शादी में

    अभिनेत्री आलिया भट्ट भी ईशा अंबानी और आनंद परीमल की शादी में पहुंची हैं। 

    20:37 (IST)12 Dec 2018
    पहुंचे दिग्गज कांग्रेसी नेता

    देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी ईशा अंबानी की शादी पार्टी में पहुंचे हैं। 

    20:36 (IST)12 Dec 2018
    करण जौहर पहुंचे

    अभी-अभी मशहूर निर्देशक करण जौहर भी शादी में पहुंचे हैं।

    19:41 (IST)12 Dec 2018
    परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर

    मास्टर ब्लास्टर सचि तेंदुलकर भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे अर्जुन तेेंदुलकर भी शादी में शामिल हुए।

    19:22 (IST)12 Dec 2018
    पति के साथ पहंचीं प्रियंका चोपड़ा

    शादी में शामिल होने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची हैं। 

    19:10 (IST)12 Dec 2018
    पत्नी संग अभिषेक बच्चन पहुंचे शादी में

    अभिषेक बच्चन ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन भी पहुंचीं।

    18:43 (IST)12 Dec 2018
    हिलेरी क्लिंटन पहुंची शादी में

    हिलेरी क्लिंटन भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। बता दें कि हिलेरी क्लिंटन ईशा की प्री-वेडिंग कार्यक्रम में भी नजर आई थीं।

    18:05 (IST)12 Dec 2018
    पूर्व राष्ट्रपति भी पहुंचे

    ईशा अंबानी की शादी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हुए। 

    17:59 (IST)12 Dec 2018
    पत्नी संग पहुंचे आमिर खान

    एंटीलिया के बाहर से जो तस्वीर सामने आई है उसमें कई सारी हस्तियां नजर आई हैं । मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शिरकत करने पहुंचे।

    17:04 (IST)12 Dec 2018
    अंबानीज ने ऐसे किया बारात का स्वागत

    ईशा और आनंद की शादी की तस्वीरें आई सामने, देखें हो रहा बारात का स्वागत

    16:59 (IST)12 Dec 2018
    नातिन नव्या नवेली नंदा संग दिखाई दीं जया बच्चन

    ईशा अंबानी की शादी में आईं जया बच्चन, पीछे दिखाई दीं नातिन नव्या नंदा

    16:47 (IST)12 Dec 2018
    मुकेश की बेटी ईशा अंबानी की शादी में बड़े-बड़े सितारे आए हुए हैं...

    ईशा की शादी में चारों तरफ झिलमिलाती रौशनी है...

    16:37 (IST)12 Dec 2018
    बारात लेकर आ रहे आनंद पिरामल

    बीच रास्ते में पहुंची ईशा की बारात आनंद पिरामल ले जाने आ रहे ईशा की डोली

     

    16:35 (IST)12 Dec 2018
    आशीर्वाद देने पहुंचे अमिताभ बच्चन

    ईशा को आशीर्वाद देने पहुंचे अमिताभ बच्चन साथ में श्वेता भी रहीं मौजूद

    16:33 (IST)12 Dec 2018
    उदयपुर में मनाई गई थी संगीत सेरेमनी, शाहरुख-गौरी ने दिया स्पेशल परफॉर्मेंस

    इससे पहले ईशा अंबानी  की संगीत सेरेमनी उदयपुर में धूमधाम से मनाई गई थी। इसमें शाहरुख खान और गौरी खान ने भी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया था।

    16:30 (IST)12 Dec 2018
    उदयपुर में हुई थी संगीत सेरेमनी, शाहरुख-गौरी ने दिया था स्पेशल परफॉर्मेंस

    बता दें, इससे पहले ईशा की संगीत सेरेमनी बड़ी धूमधाम से उदयपुर में मनाई गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के नामी सेलेब्स इस जश्न में शामिल हुए थे। शाहरुख खान और गौरी खान ने भी इस जलसे में डांस परफॉर्मेंस दी थी।

    16:19 (IST)12 Dec 2018
    एंटीलिया में फूलों की बारिश

    शादी में मेहमानों पर हो रही 10 हजार किलो फूलों की बारिश। 

    16:08 (IST)12 Dec 2018
    आज है मुकेश अंबानी की बेटी की शादी

    आज है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी

    16:07 (IST)12 Dec 2018
    ईशा की शादी में खुशी का समां

    ईशा की शादी में खुशी का समां

    16:04 (IST)12 Dec 2018
    अंबानी के घर में देखें खुशियों की फुहार

    कुछ इस कदरत खूबसूरत लग रहा है ईशा के घर का माहौल.. देखें वीडियो

    16:03 (IST)12 Dec 2018
    ईशा की शादी के लिए पहुंची बेस्टी कियार आडवाणी

    ईशा की शादी के मौके पर कियारा आडवाणी को भी देखा गया। इस दौरान कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, कियारा ईशा की बेस्टी हैं।

    16:00 (IST)12 Dec 2018
    ईशा की शादी में पहुंचे आमिर-किरण

    मुकेश अंबानी के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐसे में शादी के माहौल के बीच आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को देखा गया।