Isha Ambani-Anand Piramal Wedding Updates: 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी है। ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पिरामल से होने जा रही है। इस बीच ईशा की शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। ईशा की मेहंदी-संगीत सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड टाउन उदयपुर में उमड़ पड़ा। बता दें, उदयपुर में धूमधाम से ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी की गई। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे इस शादी को देखने उदयपुर पहुंचे। इस बीच ईशा की शादी के फंक्शन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। तस्वीरों में ईशा अंबानी और उनका पूरा परिवार शादी की खुशी में झूमता नजर आ रहा है।
वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी ईशा की शादी का जश्न मनाते दिखाई दिए। रणवीर दीपिका, प्रियंका -निक जोनस नए नवेले जोड़े भी ईशा की शादी में शरीक होने पहुंचे। शाहरुख खान ने भी इस दौरान पत्नी गौरी के साथ डांस परफॉर्मेंस दी। अब ईशा की आज शादी है। ऐसे में अर्जुन कपूर, वरुण धवन, जॉन अब्राहम, ऐश-अभिषेक जैसे बड़े बड़े सितारे उदयपुर पहुंचे। अब ईशा की शादी के लिए अंबानी परिवार मुंबई में वापसी कर चुका है। ऐसे में ईशा का मुंबई वाला घर ‘एंटीलिया’ दुल्हन की तरह सज चुका है।
(Photo by APH Images)
रेखा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। वह कांजीवरम साड़ी में खूब जच रही हैं। (Photo by APH Images)
ईशा के संगीत कार्यक्रम में बैकग्राउंड डांसर बन सलमान खासे चर्चा में रहे थे। (Photo by APH Images)
(Photo by APH Images)
(Photo by Varinder Chawla)
(Photo by APH Images)
(Photo by Nirmal Harindran)
(Photo by Varinder Chawla)
(Photo by APH Images)
अभिनेत्री सोनन कपूर अपनी पिता अनिल कपूर के साथ शादी में पहुंचीं। पिंक लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनिल कपूर तो सदाबहार हीरो हैं ही।
करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान ने ईशा-आनंद की शादी में शिरकत कर आकर्षण लूट लिया। सफेद रंग के लहंगे में करीना परी जैसी नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बहन करिश्मा और पति सैफ भी बेहद आकर्षक लग रहे हैं। सबकी नजरें उन पर जैसे ठहर गई हैं।
शादी में आनंद और ईशा काफी खुश नजर आ रहे हैं और सबकी नजरें उन्हीं पर जमी हैं।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं और वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ईशा और आनंद की शादी पर पहुंचे। (Photo by Varinder Chawla)
ईशा अंबानी की शादी में अभिनेता सुनील शेट्टी खासे आकर्षक नजर आए। वह अपनी पत्नी मना शेट्टी के साथ समारोह में पहुंचे। (Photo by Varinder Chawla)
इस शादी में राजनीतिक हस्तियों का भी जमावड़ा लगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममत बनर्जी भी इस शादी में पहुंची हैं।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं।
इस शादी में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ पहुंचे। खास बात यह है कि रजनीकांत का 68 जन्मदिन भी है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट भी ईशा अंबानी और आनंद परीमल की शादी में पहुंची हैं।
देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी ईशा अंबानी की शादी पार्टी में पहुंचे हैं।
अभी-अभी मशहूर निर्देशक करण जौहर भी शादी में पहुंचे हैं।
मास्टर ब्लास्टर सचि तेंदुलकर भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे अर्जुन तेेंदुलकर भी शादी में शामिल हुए।
शादी में शामिल होने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची हैं।
अभिषेक बच्चन ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन भी पहुंचीं।
हिलेरी क्लिंटन भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। बता दें कि हिलेरी क्लिंटन ईशा की प्री-वेडिंग कार्यक्रम में भी नजर आई थीं।
ईशा अंबानी की शादी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हुए।
एंटीलिया के बाहर से जो तस्वीर सामने आई है उसमें कई सारी हस्तियां नजर आई हैं । मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शिरकत करने पहुंचे।
ईशा और आनंद की शादी की तस्वीरें आई सामने, देखें हो रहा बारात का स्वागत
ईशा अंबानी की शादी में आईं जया बच्चन, पीछे दिखाई दीं नातिन नव्या नंदा
ईशा की शादी में चारों तरफ झिलमिलाती रौशनी है...
बीच रास्ते में पहुंची ईशा की बारात आनंद पिरामल ले जाने आ रहे ईशा की डोली
ईशा को आशीर्वाद देने पहुंचे अमिताभ बच्चन साथ में श्वेता भी रहीं मौजूद
इससे पहले ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी उदयपुर में धूमधाम से मनाई गई थी। इसमें शाहरुख खान और गौरी खान ने भी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया था।
बता दें, इससे पहले ईशा की संगीत सेरेमनी बड़ी धूमधाम से उदयपुर में मनाई गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के नामी सेलेब्स इस जश्न में शामिल हुए थे। शाहरुख खान और गौरी खान ने भी इस जलसे में डांस परफॉर्मेंस दी थी।
शादी में मेहमानों पर हो रही 10 हजार किलो फूलों की बारिश।
आज है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी
ईशा की शादी में खुशी का समां
कुछ इस कदरत खूबसूरत लग रहा है ईशा के घर का माहौल.. देखें वीडियो
ईशा की शादी के मौके पर कियारा आडवाणी को भी देखा गया। इस दौरान कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, कियारा ईशा की बेस्टी हैं।
मुकेश अंबानी के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐसे में शादी के माहौल के बीच आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को देखा गया।