साउथ सिनेमा की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) पिछले दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस की शादी को लेकर खबरें काफी समय से थीं और पिछले दिनों ही उन्होंने अपने 15 साल पुराने प्यार से शादी रचा ली। उनके वेडिंग फंक्शन में राम चरण से लेकर थलापति विजय जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। ऐसे में शादी के बाद एक्ट्रेस फिर से लाइमलाइट में आईं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ है। इसके जरिए वो पहली बार बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब चर्चा शुरू हो गई है कि एक्ट्रेस इस फिल्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ सकती हैं। हालांकि, इस पर उनका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
न्यूज 18 हिंदी ने अपनी खबर में लिखा कि सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश को लेकर दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद कीर्ति सुरेश एक्टिंग को बाय बाय कह सकती हैं। इस दावे के पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि एक्ट्रेस ने अभी तक ‘बेबी जॉन’ के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही कोई नई फिल्म का ऐलान किया है। ‘बेबी जॉन’ के बाद उनके पास दो और फिल्में ‘रिलॉल्वर रीटा’ और ‘कन्निवड़ी’ हैं। अब नए प्रोजेक्ट के ना ऐलान करने की वजह से लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो फिल्मों से दूरी बना सकती हैं। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में इन दावों को सही मानने से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।
गोवा में की थी ट्रेडिशनल वेडिंग
गौरतलब है कि कीर्ति सुरेश निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। शादी से पहले वो काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने बचपन के प्यार एंटनी थाटिल से शादी की है। दोनों स्कूल टाइम से ही साथ थे। कपल ने गोवा में ट्रेडिशनली हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। इसके अलावा कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भी शादी की थी। दोनों ने दोस्तों के साथ अपनी शादी का खूब जश्न मनाया। इनके वेडिंग फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम जैसे थलापति विजय, तृषा कृष्णन, एटली और प्रिया, राम चरण और कल्याणी प्रियदर्शन जैसे सेलेब्स ने शिरकत की थी।
शादी के बाद फ्लॉन्ट करती दिखी थीं मंगलसूत्र
इसके अलावा कीर्ति सुरेश शादी के बाद से अपने लुक्स और मंगलसूत्र को लेकर काफी चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस वेडिंग के 6 दिनों बाद ही काम पर वापस लौट गई थीं। उन्हें फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के दौरान अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। वो वेस्टर्न आउटफुट के साथ मंगलसूत्र में नजर आई थीं। उनके इस लुक की काफी चर्चा थी।
कीर्ति सुरेश की एक्टिंग छोड़ने वाली खबर तो आने पढ़ ली। इसके साथ ही आप उनकी मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करने वाली खबर को भी पढ़ सकते हैं। जब वो वेस्टर्न ड्रेस के साथ अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं।