Irrfan Khan Dies at 53: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। कोलन इंफेक्शन की वजह से इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था। फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने इरफान खान की मौत की खबर के बार में एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी। इरफान खान की मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
ट्विटर पर फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने लिखा, ‘अभी तो टाइम आया था तेरा मेरे भाई। अभी तो कितना काम करता तू जो इतिहास में लिखा जाता। क्या यार? थोड़ी ताक़त और लगाता भाई। पर लगाई तो होगी ही तूने सारी। ठीक है, जा। आराम कर। दो साल बहुत लड़ा तू। थक भी गया होगा। एक बार बैठना चाहिए था हम सारों को, दारू पीते। पर बैठते नहीं हम। खान को सलाम।’
बता दें कि इरफान खान का जन्म जयपुर में 7 जनवरी, 1967 को हुआ था। उनके पिता का इंतकाल पहले ही हो गया था। मां कुछ दिन पहले ही दुनिया से रुखसत हुई हैं। इरफान खान ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। इरफान खान के निधन के संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, ‘यह काफी दुखद है कि आज हमें उनके निधन की खबर बतानी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत इंसान थे, जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और अपने संपर्क में आने वाले हर शख्स को प्रेरित किया। 2018 में एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने के बाद उन्होंने उससे लड़ाई लड़ी और जीवन के हर मोर्चे पर उन्होंने संघर्ष किया।’
इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाते हुए स्लमडॉग मिलेनियर, लाइफ ऑफ पाई जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में शानदार अभिनय किया और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। इरफान खान को उनके दमदार अभिनय के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।


हमारे प्रिय सहयोगी इरफान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। कितना दुखद अनुभव है। ऐसी अद्भुत प्रतिभा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। आपने अपने काम से हमारे जीवन में जो खुशी लाई है, उसके लिए शुक्रिया।आपको हमेशा याद किया जाएगा।
अमिताभ बच्चन ने इरफान खान की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि....
अनिल कपूर ने दर्द बयां करते हुए लिखा, 'यह सुनकर कि हम इरफान खान को खो चुके हैं, बहुत दुख हुआ। मैं सोनम की देखभाल करने के लिए हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा जब उन्होंने एक साथ काम किया था । वह सभी के लिए प्रेरणा थे, एक उल्लेखनीय अभिनेता, बेजोड़ प्रतिभा और एक महान इंसान थे।
अनुभव सिन्हा ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि...
भारी मन से मैंने यह ट्वीट पोस्ट किया। एक अभूतपूर्व अभिनेता उन्होंने अपने जीवन के लिए संघर्ष किया लेकिन दुख की बात आज हमें छोड़ देती है।
मैं अपने आप को और अपने परिवार को खुश रखने की पूरी कोशिश कर रही हूं लेकिन मुझे अब अपनी भावना व्यक्त करनी चाहिए और कहना चाहिए कि मुझे 2020 से नफरत है। इस साल की शुरुआत से केवल बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। आज हमने एक सितारे को खो दिया जो खरबों में एक था।
महेश बाबू ने ट्वीट कर इरफान खान की मौत पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि बहुत दुख हुआ ये खबर सुनकर। एक शानदार अभिनेता बहुत जल्दी चला गया। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
फिल्म मेकर शूजीत सरकारने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।