आज यानी 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। इस दिन लोग हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाते हैं और योग को बढ़ावा देते हैं। मेडिकल साइंस में भी योग को फायदेमंद बताया गया है। हमारी कई बॉलीवुड डीवा भी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। चाहे शिल्पा शेट्टी हों या करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा हों।
ये सारी एक्ट्रेस मां बनने के बाद भी बेहद फिट हैं। आज हम योगा डे पर आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो अपनी फिटनेस से अन्य लोगों को प्रभावित करती हैं।
शिल्पा शेट्टी
सबसे पहले हम शिल्पा शेट्टी के बारे में बात करेंगे क्योंकि कई सालों से वह योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना चुकी हैं। योग को लेकर उनकी किताब और डीवीडी भी मार्केट में मौजूद हैं। वह योग गुरु बनकर कई लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। योग से वह खुद को इतना फिट रखती हैं कि 48 साल की होकर भी वह काफी यंग दिखती हैं। योगा डे पर शिल्पा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मलाइका अरोड़ा
शिल्पा शेट्टी के बाद हम बात करेंगे मलाइका अरोड़ा की। वह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका भी 49 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अपने फिटनेस रिजीम में योगा को शामिल करके वह खुद को काफी एक्टिव रख पाती हैं। वह फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और लोगों को भी इसके फायदे बताती हैं।
करीना कपूर खान
करीना कपूर ने मां बनने के बाद बहुत अधिक वजन बढ़ा लिया था। लेकिन योग की सहायता से वह वापस से फिट हो गईं। करीना कपूर दो बार मां बन चुकी हैं और दोनों ही बार उनका वजन बहुत बढ़ गया था, लेकिन योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल कर उन्होंने वापस खुद को फिट किया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी योगा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा होलिस्टिक वैलनेस को महत्व देतीं हैं और उस बैलेंस को बनाये रखने में योगा उनके लिए एक अहम रोल प्ले करता है। योगा के अभ्यास से वह शारीरिक ताकत और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती हैं। अनुष्का का मानना है कि योगा शरीर और मन दोनों में समन्वय लाता है और आंतरिक शांति की भावना को भी बढ़ाता है।