India’s Most Wanted Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर की एक्शन और थ्रिलर फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आमिर फेम राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक भी रिलीज हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2 करोड़ 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने शनिवार को 3 करोड़ 3 लाख रुपए का बिजनेस किया। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 5 करोड़ 13 लाख रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिल को मिलेगा।
फिल्म में अर्जुन कपूर ने इंटेलिजेंस ऑफिसर प्रभात कुमार का रोल अदा किया है, जो एक आतंकी की तलाश में जुटा है। फिल्म उस घटना को याद दिलाती है जिसमें आंतकी यासीन भटकल जिसे साल 2013 में कई सालों की फरारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। अर्जुन कपूर को उनके रोल के लिए तारीफें मिल रही हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ”मैं उन हीरो को दिल से सलाम करता हूं जिन्होंने आंतकियों को पकड़ने के लिए जी-जान लगा दी थी। मुझे पता कि बम ब्लास्ट का सामना करना कितना मुश्किल होता है। मैं कभी भी 13 फरवरी 2010 को नहीं भूल सकता। शुक्रिया अर्जुन कपूर और राजकुमार गुप्ता इंडियाज मोस्ट वांटेड की कहानी को बयां करने के लिए।”
बता दें कि ट्रेड पंडितों का मानना है कि अर्जुन कपूर की फिल्म और ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को एक-दूसरे से टक्कर नहीं मिल सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों की कहानी और जॉनर अलग होने के चलते टारगेट ऑडियंस भी अलग है। अगले वीक कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के चलते इन दोनों फिल्मों की कमाई जारी रह सकती है।