रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया है। मूवी को 19 जनवरी से स्ट्रीम किया गया। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल प्ले किया था। इनकी एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। वेब सीरीज सफल रही है। इसकी सफलता के पीछे एक्टर्स की मेहनत तो है ही साथ ही डायरेक्टर ने कम मेहनत नहीं की है। रोहित शेट्टी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। इसकी शूटिंग के दौरान वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब इस वेब सीरीज के एक्टर ने रोहित की मेहनत को लेकर खुलासा किया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
दरअसल, एक्टर मयंक टंडन ने वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में विलेन का रोल प्ले किया है। वो इसमें एक आतंकवादी होते हैं। वेब सीरीज में उनके किरदार को भी काफी सराहा गया है। ऐसे में अब उन्होंने रोहित शेट्टी की तारीफ की है और बॉस बताया है। मयंक ने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने दिल को छू जाने वाली बात कही है। मयंक ने वेब सीरीज में जरार का रोल प्ले किया है। वो सोशल मीडिया पोस्ट में लिखते हैं, ‘कई हड्डियां टूटी, 80 से ज्यादा टांके आए, कई सर्जरी हुई, स्किन ग्राफटिंग और मेटल फ्रेम हुआ। पिछले 2 दिनों में 4 घंटे से कम नींद और, सबसे बढ़कर, घटना के केवल 2 दिन बाद… इस आदमी ने जो कुछ कहा वह था… एक्शन। मेरे बॉस, वही कर रहे हैं, जो वह सबसे अच्छा करते हैं। बिना रुके काम करते रहना।’
वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी और उनके साथ एक्टर मयंक टंडन नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर के हाथ में फ्रैक्चर है। पट्टियां लगी हुई है। इस दौरान उनका डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके काम की सराहना करते फैंस थक नहीं रहे हैं। उनकी इसी मेहनत ने वेब सीरीज को सफल बनाया है।
कैसी है रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’?
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ एक एक्शन एंटरटेनर सीरीज है। इसमें सॉलिड कहानी के साथ दमदार एक्शन देखने के लिए मिलता है। शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है। इसके सात एपिसोड हैं। इस कॉप सीरीज में सभी एक्टर्स ने कमाल की एक्टिंग की है, जिसे देखने के बाद आप उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कमाल के एक्शन सीन्स दिए हैं। इसमें दिल्ली में होने वाले बम धमाकों और आतंकवाद की कहानी को दिखाया गया है। पूरी वेब सीरीज पुलिस फोर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इस दौरान आपको एक्शन के साथ इमोशन्स भी देखने के लिए मिलता है।