Indian Idol Season 11: टीवी के पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आयडल सीजन 11 को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों में शो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीजन को जहां नेहा कक्‍कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं वहीं आदित्य नारायण शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। आज इंडियन आयडल का एपिसोड काफी शानदार रहा। आज जहां कैवल्य ने अपनी गायकी से समा बांधा और जजेज को काफी इप्रेंस किया कैवल्य ने इतना शानदार गाना गाया कि अनु मलिक खुद को अपनी सीट से उठकर ताली बजाने से नहीं रोक पाए। वहीं अन्य गायकों ने भी महफिल जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वहीं आज के एपिसोड में कटेंस्टेंट सनी ने नुसरत फतह अली खान के संगीत ‘हल्का हल्का सुरुर’ से माहौल बना दिया और आज के दिन की सारी लाइमलाइट को लूट लिया। सनी की आवाज का जादू दर्शकों पर ही नहीं बल्कि जजेज के सिर पर भी चढ़ कर बोला। सनी अपनी आवाज से जजेज को इतना मंत्रमुग्ध कर देते हैं कि शो की जज नेहा कक्कड़ जहां अपने आंसूओं को नहीं रोक पाती हैं वहीं विशाल ददलानी अपनी अपनी कुर्सी से उठकर सनी के पैर छूने चले जाते हैं।

Live Blog

21:54 (IST)02 Nov 2019
आज के शो की झलकियां

21:52 (IST)02 Nov 2019
लोगों ने की इडिंयन आयडल की जमकर तारीफ

आज कटेंस्टेंट ने इडिंयन आयडल के दौरान शानदार गाना गाया दर्शकों को आज का एपिसोड काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने तारीफ की।

21:47 (IST)02 Nov 2019
विशाल ददलानी के काम की हो रही है तारीफ
20:53 (IST)02 Nov 2019
स्टेज पर आए सनी

सनी, नुसरत फतह अली खान के संगीत 'हल्का हल्का सुरुर' से माहौल बना देंगे। सनी की आवाज का जादू दर्शकों पर ही नहीं बल्कि जजेज के सिर पर भी चढ़ कर बोलेगा। सनी अपनी आवाज से जजेज को इतना मंत्रमुग्ध कर देंगे कि शो के जज विशाल ददलानी अपनी आंखो से बहते आंसू नहीं रोक पाएंगे और अपनी कुर्सी से उठकर सनी को गले लगा लेंगे।

20:52 (IST)02 Nov 2019
अजमत ने लूटी महफिल

अजमत अपना खोया हुआ नाम बनाने के लिए इंडियन आयडल में आए हैं उनकी सिंगिग से तो ऐसा लग रहा है कि वो ऐसा करने में बहुत जल्द कामयाब होंगे।

20:49 (IST)02 Nov 2019
नेहा ने लगाया अजमत को गले

अजमत ने गाया शानदार गाना। अजमत लिटिल चैंप के विजेता रह चुके हैं।

20:40 (IST)02 Nov 2019
दिव्य कुमार ने बांधा समा

20:35 (IST)02 Nov 2019
रोहित ने जीता दिल

लोगों की मांग एक बार और गाएं रोहित जी करदा गाना।

20:27 (IST)02 Nov 2019
अदरीश ने लूटा दिल

अनु मलिक ने खड़े होकर बजाई ताली

20:21 (IST)02 Nov 2019
स्टेज पर आए 20 साल के अदरीश घोष

अदरीश बहुत कम बोलने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल अदरीश ने गाने की शानदार शुरुआत की है और वो ओमकारा फिल्म का  नैनों की मत मानियो रे सॉन्ग गा रहे हैं।

20:12 (IST)02 Nov 2019
शो के होस्ट आदित्य नारायण के अंदर का गायक स्टेज पर जागा

आदित्य ने स्टेज पर मचाई अपनी गायकी से खलबली

20:09 (IST)02 Nov 2019
कैवल्य ने अपनी सिंगिग से लूटी महफिल

कैवल्य ने गाया शानदार गाना जजेज कर रहे हैं कैवल्य की तारीफ। अनु मलिक ने खड़े होकर बजाई ताली। 

20:06 (IST)02 Nov 2019
स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं कैवल्य

कैवल्य की परफॉर्मेंस देखकर सब लोग हो रहे हैं बावरे

20:02 (IST)02 Nov 2019
ये हैं टॉप 15

20:00 (IST)02 Nov 2019
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है....

#GreatGrandPremiere फिलहाल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

19:58 (IST)02 Nov 2019
शुरू हुआ सुरों का महामुकाबला

शो के होस्ट आदित्य नारायण  ने किया शो का आगाज। इंडियन आइडल को मिल चुके हैं 15 सुरों के नगीने

19:54 (IST)02 Nov 2019
आज झूमेगा इंडिया
19:53 (IST)02 Nov 2019
घरवाले देंगे एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस
19:52 (IST)02 Nov 2019
सनी ने अपनी आवाज से जीता जजेज का दिल