‘कॉफी विद करण’ के नए एपिसोड में बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आए। दोनों एक्टर्स ने अपनी लाइफ के कुछ किस्से और पर्सनल लाइफ के बारे में बातें की। वहीं वरुण धवन अपने खास दोस्त अर्जुन कपूर को कई मौकों पर ट्रोल करते भी नजर आए।

एपिसोड के प्रोमो में भी दिखाया गया था कि करण के कुछ सवालों पर वरुण ने अर्जुन का नाम लिया था। करण ने उनसे पूछा था कि सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है? इसपर एक्टर ने कहा था अर्जुन और जब करण ने पूछा कि अनजान लोगों के साथ फ्लर्ट कौन करता है, इसपर भी वरुण ने अर्जुन का ही नाम लिया था। जिसपर अनिल ने बीच में टोकते हुए कहा था,’यार भतीजा है मेरा’।

वरुण ने अर्जुन कपूर को बताया शौकीन
करण ने पूछा कि कौन सा बॉलीवुड एक्टर ‘सबसे ज्यादा डींगे मारता है’ वरुण ने इसपर भी अर्जुन का नाम लिया। जब अनिल ने कहा कि वरुण को उनके भतीजे के बारे में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, तो वरुण ने कहा, “शौकीन आदमी है।” इसपर दोनों जोर से हंसने लगे।

अनिल को सताई भतीजे की चिंता

वरुण ने ये भी कहा कि वो अर्जुन कभी-कभी फ्लर्ट करते हैं। जिसे सुनकर करण हैरान रह गए। इसपर वरुण ने कहा कभी-कभी चलता है। फिर करण ने कहा कि उन्होंने भी सुना है कि अर्जुन ऐसा करते हैं।

अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अनिल कपूर ने वरुण की बातें सुनकर बोला,”उसका ब्रेक-अप हो जाएगा।” इसपर वरुण ने कहा,”नहीं-नहीं वो नहीं होगा।” इसके अलावा वरुण ने अर्जुन कपूर की इतनी कम उम्र में काफी कुछ हासिल करने को लेकर उनकी ढेर सारी तारीफ की। लेकिन करण ने कहा वो ये पार्ट काट देंगे। जिसके बाद अनिल बोले-अब रहने दो, उसकी बैंड भी बजा रहे हो और…”

रैपिड फायर राउंड में बढ़िया तरीके से जवाब देने के बाद वरुण ने हैंपर जीत लिया। जीतने के बाद उन्होंने मजाक में कहा मैंने दोस्त खो दिया है। जिसके बाद अनिल कपूर ने कहा, ‘दोस्त से बेहतर मैं हैम्पर को छोड़ना पसंद करूंगा।