Ileana D’cruz On Pregnancy Postpartum Depression: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज (Ileana D’cruz) के लिए 2023 बेहद ही खास रहा। एक्ट्रेस इस साल अपने पहले बच्चे की मां बनीं। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया लेकिन, बच्चे के पिता का चेहरा जरूर दिखाया। वो विदेशी पार्टनर माइकल डोलन के साथ रिश्ते में हैं। ऐसे में अब डिलीवरी के कुछ समय के बाद ही एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो इंडिया छोड़ यूएस में शिफ्ट हो गई हैं।

इंटरव्यू में इलियाना डीक्रूज ने बताया कि उन्हें नवंबर 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कुछ दिक्कतें हुईं। इसके चलते वो काम पर भी ध्यान नहीं दे पाईं और स्क्रीन से दूर रहीं। डॉक्टर्स ने भी उन्हें आराम करने की सलाह दी। ‘बादशाहो’ एक्ट्रेस ने कहा कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल गई और सबसे बड़ी चीज रही कि वो डिलीवरी के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं। लेकिन, इससे उबरने में उनके पार्टनर माइकल उनकी काफी मदद करते हैं।

शादी को लेकर क्या बोलीं इलियाना?

एक्ट्रेस का ये भी कहना है कि माइकल उनका सबसे बड़ा सपोर्ट हैं। जब इलियाना अपने बेटे कोआ का ख्याल नहीं रख पाती हैं तो माइकल ही उसका ध्यान रखते हैं। इलियाना का मानना है कि वो उनकी फीलिंग्स और परेशानियों को समझते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं और फिर भी वो इसके बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। वो इस पर मिस्ट्री बनाए हुए रखना चाहती हैं। उन्हें अपनी लाइफ पर चुप्पी रखना ही सही लगता है।

खुद को खुशकिस्मत मानती हैं इलियाना

इलियाना माइकल जैसा पार्टनर का होना खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इंडिया 4 बार आए और उन्हें भारत काफी पसंद है। उन्हें मुंबई आना काफी पसंद है। एक्ट्रेस ने उम्मीद जताई कि वो अपने नए प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन में पार्टनर और बेटे संग इंडिया वापस आएंगी।

आपको बता दें कि इलियाना डीक्रूज ने 1 अगस्त, 2023 को अपने पहले बच्चे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बीच अपने पार्टनर और उसके साथ रिश्ते को लकेर कभी खुलकर बात नहीं की। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं।