Ileana D’Cruz Shares Baby Boy First Photo: अजय देवगन के साथ फिल्म ‘बादशाहो’ और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रुस्तम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। वो बिना शादी के ही प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनके घर बेटे की किलकारी 1 अगस्त, 2023 को गूंजी है। लाडले की फोटो शेयर कर उन्होंने उसके नाम का भी खुलासा किया है।

इलियाना डिक्रूज ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है। उन्होंने लाडले की फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘कोई भी शब्द मेंरी खुशियों बयां नहीं कर सकते हैं। हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करके बहुत ही खुश हैं। दिल भर आया है।’ इस कैप्शन के साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे की फोटो पर उसके नाम का भी ऐलान किया है। उन्होंने तस्वीर पर लिखा, ‘कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan)।’ उनके इस पोस्ट के साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों को तांता लग गया।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

फैंस के साथ-साथ इलियाना को बॉलीवुड सेलेब्स तक खूब बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में सिनेमा जगत के नरगिस फाखरी, अथिया शेट्टी, सोफी चौधरी, अर्जुन कपूर और आस्था शर्मा जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। वहीं, फैंस भी उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी खूब प्यार लुटाया है। उनकी पोस्ट वायरल हो रही है। बेटे की पहली फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पिछले महीने शेयर की थी बॉयफ्रेंड की फोटो

इलियाना डिक्रूज ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तभी से उनके पति के कयास लगाए जा रहे थे। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके बॉयफ्रेंड कैटरीना कैफ के भाई हैं, लेकिन बीते महीने ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और बच्चे के पिता का चेहरा दिखाया था। उन्होंने डेट नाइट की तस्वीरों को शेयर किया था। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया था। आपको बता दें कि इन सबसे पहले वो ऑस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था और साल 2019 में उनका रिश्ता टूट गया था।