IIFA 2023 News LIVE Updates 27th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। IIFA 2023 का 25 मई को आगाज हो गया है। इस साल इस अवॉर्ड शो का आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स पहले दिन से ही इवेंट में शिरकत कर ग्रीन कार्पेट में चार चांद लगा रहे हैं। सलमान खान, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, ईशा गुप्ता, सारा अली खान, कृति सेनन और अन्य सितारों ने शो में ग्लैमर का जोरदार तड़का लगाया है। 27 मई को आखिरी दिन रहा है। इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ समेत ‘दृश्यम 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिला है। वहीं, अनिल कपूर और कमल हासन को भी पुरस्कार दिया गया है। इवेंट से ढेरों अपडेट्स, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां पढ़िए आईफा 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स…
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अबू धाबी में आईफा रॉक्स 2023 में शामिल हुए।
कमल हासन ने आईफा 2023 में शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने 'द केरल स्टोरी' पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि 'लोगों के लिए सिर्फ सच्ची कहानी लिख देना ही काफी नहीं है।'
VIDEO | “It is not enough to just write ‘true story’ in the logo, it really has to be true,” says actor-politician @ikamalhaasan on Bollywood film ‘The Kerala story’.#IIFA2023 pic.twitter.com/o7WEAvhUM9
— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2023
आलिया भट्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि एक्ट्रेस ने आईफा अवॉर्ड शो 2023 को छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि उनके नाना की तबीयत बिगड़ गई है। उनके लंग्स में इंफेक्शन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को आईफा 2023 में दो अवॉर्ड मिले हैं। बॉस्को मार्टिस और Caesar Gonsalves को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है।
आईफा अवॉर्ड्स 2023 थोड़ी देर में शुरू होगा। इस इवेंट को अटेंड के लिए बॉलीवुड स्टार्स अबु धाबी पहुंच चुके हैं। सलमान खान और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स शो में धांसू परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
Style Extravaganza Unleashed!
— IIFA (@IIFA) May 27, 2023
Prepare to be bedazzled by the categorically stunning looks & attires of your favourite stars at the Green Carpet of SOBHA Realty IIFA Rocks 2023.#IIFA2023 #IIFAONYAS #YasIsland #InAbuDhabi #NEXA #CreateInspire #SobhaRealty #EaseMyTrip #WHotel pic.twitter.com/S4cGUsDRQ5
एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) IIFA 2023 में इस साल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पहले एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए…
सारा अली खान आईफा 2023 अटेंड करने के लिए अबु धाबी पहुंच चुकी हैं। वो ग्रीन कार्पेट पर अपनी अदाओं का जादू चलाते हुए नजर आएंगी। देखिए…
साउथ और बॉलीवुड एक्टर कमल हासन IIFA 2023 अटेंड करने के लिए अबु धाबी पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर भी सामने आई है। देखिए…
आईफा ने 2022 के अपने टेक्निकल अवार्ड विनर्स का ऐलान कर दिया है। इस तकनीकी अवॉर्ड्स में कुल नौ कैटेगरी है, जिसमें पुरस्कार दिए हैं। इसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, साउंड डिजाइन, कोरियोग्राफी, एडिटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर शामिल है। विनर्स की लिस्ट में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'दृश्यम 2' और 'भूल-भुलैया 2' का बोलबाला देखने के लिए मिले हैं। इस नौ कैटेगरी में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को सबसे ज्यादा अवॉर्ड दिए गए हैं।
आईफा ने 2022 के अपने टेक्निकल अवार्ड विनर्स का ऐलान कर दिया है। इस तकनीकी अवॉर्ड्स में कुल नौ कैटेगरी है, जिसमें पुरस्कार दिए हैं। इसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, साउंड डिजाइन, कोरियोग्राफी, एडिटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर शामिल है। विनर्स की लिस्ट में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'दृश्यम 2' और 'भूल-भुलैया 2' का बोलबाला देखने के लिए मिले हैं। इस नौ कैटेगरी में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को सबसे ज्यादा अवॉर्ड दिए गए हैं।
एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा का सोशल मीडिया पर रेड आउटफिट में वीडियो सामने आया है। आईफा 2023 के ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस ने इस ड्रेस में इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया है। देखिए…
नोरा फतेही ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन कर IIFA 2023 में रैंप वॉक किया है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई है। देखिए…
सलमान खान ने IIFA 2023 में रैंप वॉक किया है। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर के शूट-बूट में देखा जा सकता है। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पोज भी दिया है। देखिए…
आईफा अवॉर्ड्स 2023 में एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने भी शिरकत की। उन्हें ग्रीन कार्पेट पर प्रिंटेड गाउन में देखा गया है। उन्होंने इवेंट में गॉर्जियस लुक से बवाल ही मचा दिया है।
IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी ग्लैमरस फोटोज को शेयर किया है। इसमें उन्हें स्टाइलिश और गॉर्जियस देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरों में लुक्स से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है। देखिए…
सलमान खान का IIFA अवॉर्ड्स से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहन अर्पिता पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में वो सुखबीर के गाने 'सौदा खरा-खरा' पर लिपसिंक भी कर रहे हैं। देखिए वीडियो…
उर्वशी रौतेला का IIFA 2023 से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ग्रीन कार्पेट पर व्हाइट कलर के गाउन में शिरकत करते हुए देखा जा सकता है। इवेंट के दूसरे ही एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस लुक से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए हैं।
IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष का ग्लैमरस अवतार छा गया। उन्हें इस इवेंट में परी लुक में देखा गया है। देखिए…
IIFA 2023 में एक्ट्रेस कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार छा गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो जमकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। देखिए…
वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बनियान में ही इस इवेंट को अटेंड करने के लिए पहुंचे हैं। देखिए…
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ग्रीन कार्पेट पर अपनी गर्लफ्रेंड निधी तपाड़िया के साथ पहुंचे। दोनों ने मैचिंग कलर का आउटफिट कैरी किया था। देखिए…
ग्रीन कार्पेट से नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड आउटफिट में बिजली गिराते हुए नजर आ रही हैं। देखिए..
आईफा अवॉर्ड्स 2023 में सलमान खान ने विक्की कौशल को गले लगाया। इससे पहले 'भाईजान' के सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो विक्की को सलमान के पास से साइड करते हुए देखा गया था। इस पर लोगों ने एक्टर को काफी ट्रोल भी किया था। ऐसे में अब दोनों स्टार्स का नया वीडियो वायरल हो रहा। देखिए…
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आईफा 2023 में शिरकत करने के लिए अबु धाबी पहुंच गई हैं और उन्होंने इस इवेंट के दूसरे दिन ही ग्रीन कार्पेट पर अपना सिजलिंग अवतार दिखाया है। उनके लुक से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल है। उनके इस मोमेंट का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। देखिए…
IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक हॉलीवुड रिपोर्टर से मैरिज प्रपोजल मिल जाता है। इस मोमेंट का उनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक्टर से शादी के लिए पूछती है और एक्टर का भी शानदार रिएक्शन देखने के लिए मिलता है। देखिए…