IIFA 2023 News LIVE Updates 27th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। IIFA 2023 का 25 मई को आगाज हो गया है। इस साल इस अवॉर्ड शो का आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स पहले दिन से ही इवेंट में शिरकत कर ग्रीन कार्पेट में चार चांद लगा रहे हैं। सलमान खान, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, ईशा गुप्ता, सारा अली खान, कृति सेनन और अन्य सितारों ने शो में ग्लैमर का जोरदार तड़का लगाया है। 27 मई को आखिरी दिन रहा है। इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ समेत ‘दृश्यम 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिला है। वहीं, अनिल कपूर और कमल हासन को भी पुरस्कार दिया गया है। इवेंट से ढेरों अपडेट्स, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां पढ़िए आईफा 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स…

Live Updates
07:17 (IST) 28 May 2023
'वेद' के लिए रितेश देशमुख और जेनेलिया को मिला अवॉर्ड

आईफा 2023 में रितेश देशमुख और जेनेलिया को 'वेद' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।

07:16 (IST) 28 May 2023
अरिजीत सिंह को मिला 'प्लेबैक सिंगर: मेल' का अवॉर्ड

अरिजीत सिंह को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में 'केसरिया' गाने के लिए 'प्लेबैक सिंगर: मेल' का अवॉर्ड दिया गया है।

07:14 (IST) 28 May 2023
जैकलीन फर्नांडिस ने दी धांसू परफॉर्मेंस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने आईफा 2023 के अवॉर्ड शो में धांसू परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपने ठुमकों से सभी का दिल जीत लिया।

07:13 (IST) 28 May 2023
मौनी रॉय को पहली बार मिला आईफा अवॉर्ड

एक्ट्रेस मौनी रॉय को पहली बार आईफा अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल का अवॉर्ड दिया गया है।

07:12 (IST) 28 May 2023
'जुग जुग जियो' के लिए अनिल कपूर को मिला अवॉर्ड

अनिल कपूर को फिल्म 'जुग जुग जियो' में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड दिया गया।

07:10 (IST) 28 May 2023
इन फिल्मों को भी मिला अवॉर्ड

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' और और राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे अभिनीत 'मोनिका ओ माय डार्लिग' को भी अवॉर्ड आईफा अवॉर्ड दिया गया।

07:08 (IST) 28 May 2023
सलमान खान ने लुंगी में दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

सलमान खान ने आईफा अवॉर्ड 2023 के स्टेज पर लुंगी में धमाकेदार डांस किया है।

07:07 (IST) 28 May 2023
अनिल कपूर और कमल हासन को मिला अचीवमेंट अवॉर्ड

अनिल कपूर और कमल हासन को आईफा 2023 में बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

04:38 (IST) 28 May 2023
'दृश्यम 2' को मिले बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड

IIFA 2023 में फिल्म 'दृश्यम 2' को मिले 'बेस्ट पिक्चर' का अवॉर्ड।

23:25 (IST) 27 May 2023
अवॉर्ड शो में मौनी रॉय का दिखा स्टनिंग लुक

अवॉर्ड शो में मौनी रॉय को व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा गया। वो इस दौरान काफी स्टनिंग लग रही थीं। उनका खूबसूरत लुक देखते ही बन रहा था। देखिए...

23:23 (IST) 27 May 2023
राशि खन्ना का दिखा बोल्ड अवतार

आईफा 2023 के ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस राशि खन्ना का बोल्ड अवतार देखने के लिए मिला है। इस अवॉर्ड शो से एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है।

23:14 (IST) 27 May 2023
अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट कर रहे शो

आईफा 2023 की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल स्टेज पर आ चुके हैं। वो शो को होस्ट कर रहे हैं। दोनों ने साथ में एनर्जेटिक एंट्री की है। देखिए...

23:12 (IST) 27 May 2023
स्टाइलिश अवतार में उर्वशी रौतेला ने आईफा में की एंट्री

उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस आईफा अवॉर्ड शो में स्टाइलिश अवतार में एंट्री की है।

23:11 (IST) 27 May 2023
ग्रीन कार्पेट पर छाया श्रिया सरन का गॉर्जियस लुक

एक्ट्रेस श्रिया सरन का लुक आईफा के ग्रीन कार्पेट पर काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान वो बेहद ही खूबसूरत दिखीं।

23:08 (IST) 27 May 2023
रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं प्रज्ञा जायसवाल

प्रज्ञा जायसवाल ने आईफा 2023 के लिए चुने आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी हैं।

23:00 (IST) 27 May 2023
थाई हाई स्लिट ड्रेस में राशि खन्ना ने बढ़ाया पारा

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना को ग्रीन कार्पेट पर थाई हाई स्लिट ड्रेस में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने लुक से इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया। देखिए...

22:59 (IST) 27 May 2023
नोरा फतेही का दिखा गॉर्जियस अंदाज

ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस नोरा फतेही का गॉर्जियस लुक दिखा है। वो बड़े गाउन में दिखीं हैं। एक्ट्रेस ने आईफा में एंट्री कर पैपराजी के सामने पोज भी नहीं दिया।

22:56 (IST) 27 May 2023
IIFA अवार्ड्स 2023 में अनिल कपूर ने दी ओपनिंग स्पीच

अनिल कपूर की ओपनिंग स्पीच के साथ ही IIFA अवार्ड्स 2023 की शुरुआत हो चुकी है। एक्टर ने काफी एनर्जी के साथ इस शो की शुरुआत की है। देखिए...

22:47 (IST) 27 May 2023
आईफा 2023 में बेटी संग पहुंचे फरदीन खान

एक्टर फरदीन खान ने आईफा 2023 के ग्रीन कार्पेट पर बेटी दीया के साथ एंट्री की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

22:43 (IST) 27 May 2023
अभिषेक बच्चन ने ग्रीन कार्पेट पर अकेले की एंट्री

अभिषेक बच्चन ने आईफा के ग्रीन कार्पेट पर अकेले ही एंट्री की। ऐश्वर्या राय को ये शो छोड़ना पड़ा है। उनकी बेटी आराध्या का स्कूल चल रहा है, जिसकी वजह से वो इस साल शो में शामिल नहीं हो पाईं।

22:40 (IST) 27 May 2023
आईफा 2023 अवॉर्ड में पहुंचे राजकुमार राव

राजकुमार राव ने आईफा 2023 अवॉर्ड में शिरकत की। इस दौरान उन्हें सूट-बूट में देखा गया।

22:39 (IST) 27 May 2023
इरफान खान के बेटे ने ग्रीन कार्पेट पर की एंट्री

इरफान खान के बेटे बाबिल ने आईफा 2023 के ग्रीन कार्पेट पर एंट्री की है। इस दौरान उनका स्टाइलिश अवतार देखने के लिए मिला है।

22:38 (IST) 27 May 2023
विक्की कौशल ने गाया गाना और सारा ने की एक्टिंग

ग्रीन कार्पेट से एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की 'तू है तो और क्या चाहिए' गाना गा रहे हैं और उनके पीछे खड़ सारा एक्टिंग कर रही हैं। देखिए मजेदार केमिस्ट्री...

22:27 (IST) 27 May 2023
66 साल के अनिल कपूर का दिखा फायर लुक

अनिल कपूर की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। 66 साल के एक्टर ने आईफा 2023 के ग्रीन कार्पेट पर अपनी एंट्री और लुक्स से सभी को चौंका दिया। उनका कमाल का लुक देखने के लिए मिला। उन्होंने शो में सूट-बूट में एंट्री की। देखिए...

22:24 (IST) 27 May 2023
बोमन ईरानी का दिखा कूल अंदाज

आईफा 2023 के ग्रीन कार्पेट पर बोमन ईरानी का कूल अंदाज दिखा। वो सूट-बूट में चिल मूड में दिखे।

22:16 (IST) 27 May 2023
IIFA 2023 में राखी सावंत ने की धांसू एंट्री

IIFA 2023 में राखी सावंत ने धांसू एंट्री की है। ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस को रेड कलर के आउटफिट में देखा गया। वो प्रिंसेस के लुक में सिर पर बड़ी सी हैट लगाए दिखी हैं।

22:11 (IST) 27 May 2023
विक्की कौशल ने सारा अली खान संग चुराई लाइमलाइट

विक्की कौशल ने सारा अली खान के साथ आईफा रॉक्स 2023 के ग्रीन कार्पेट पर धांसू एंट्री की है। इंडस्ट्री के इस नए जोड़े ने तो इवेंट से लाइमलाइट ही चुरा ली है। जहां सारा को रेड आउटफिट में देखा गया वहीं, एक्टर विक्की ब्लैक सूट में दिखे।

21:56 (IST) 27 May 2023
जैकलीन फर्नांडिस ने ग्रीन कार्पेट पर लगाया ग्लैमर का तड़का

जैकलीन फर्नांडिस ने ग्रीन कार्पेट पर एंट्री कर ली है। इस दौरान उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाया है। उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा है।

21:50 (IST) 27 May 2023
बॉलीवुड के सितारे देंगे आईफा अवॉर्ड शो में धांसू परफॉर्मेंस

सलमान खान, वरुण धवन, नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस आईफा अवॉर्ड्स 2023 के स्टेज पर धांसू परफॉर्मेंस देने वाले हैं। फैंस इनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए बेताब हैं।

21:26 (IST) 27 May 2023
IIFA 2023 नॉमिनेशन की दौड़ में आगे ये फिल्में

IIFA 2023 नॉमिनेशन की दौड़ में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' आगे हैं।