कंगना रनौत के स्वरा भास्कर को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहे जाने पर IAS अधिकारी संजय दीक्षित ने कहा कि कंगना ने पूरी सच्चाई नहीं बताई है। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर बी-ग्रेड नहीं बल्कि सी-ग्रेड एक्ट्रेस हैं। संजय दीक्षित ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहा है। यह स्वीकार करने योग्य नहीं है। यह हैरान करने वाला है।’ संजय दीक्षित ने आगे लिखा, ‘मैं पूरी सच्चाई नहीं बताने पर कंगना से नफरत करता हूं कि स्वरा एक सी-ग्रेड एक्ट्रेस हैं।’

यही नहीं संजय दीक्षित ने इसी क्रम में एक और ट्वीट किया और लिखा कि कंगना द्वारा स्वरा भास्कर को बि-ग्रेड एक्ट्रेस कहने और उसके जवाब में स्वरा को केवल सी-ग्रेड एक्ट्रेस कहने पर मुझे हर जगह से तंग किया जा रहा है। संजय ने स्वरा को ग्रेड में विभाजित करने के लिए पोल क्रिएट किया और लोगों से पूछा कि आपकी राय में स्वरा किस ग्रेड में फिट होती है?

संजय दीक्षित के इस ट्वीट पर यूजर्स की भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, यह वास्तव में चौंकाने वाला है। न तो कंगना से सहमत हूं और ना ही आपसे। मैं सच नहीं बताने को लेकर आप दोनों से नफरत करता हूं कि स्वरा एक एक्स-ग्रेड अभिनेत्री है।

एक यूजर ने संजय दीक्षित को जवाब देते हुए लिखा, आपको हमारे टैक्स से भुगतान किया जाता है। क्या हम आपको इसके लिए ही पे करते हैं। इसी तरह से आप हमारे देश की सेवा करते हैं। क्या आपको IAS अकादमी में इसी तरह से ट्रेनिंग दी गई है। और इसी लिए आपको सरकार हर लाभ और सुविधाएं प्रदान करती है। आप अपनी बिरादरी पर एक धब्बा हो।

संजय दीक्षित के ट्वीट का स्क्रीन शॉट।

गौरतलब है कि कंगना द्वारा बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहे जाने पर स्वरा ने जवाब देते हुए कहा, ‘जरूरतमंद आउटसाइडर, बी-ग्रेड एक्ट्रेस (लेकिन)- आलिया भट्ट और अनन्या से दिखने में अच्छी और बेहतर एक्ट्रेस! वाह वाह मुझे लगता है कि यह प्रशंता थी। थैंक्स कंगना! मुझे लगता है कि आप बहुत खूबसूरत, उदार और एक महान कलाकार हैं! चमकते रहें।’