बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का विवाद जगजाहिर है। इनके बीच करीब पांच साल तक मानहानि का केस चला था और अंत में मामला कोर्ट में जाकर माफीनामे पर खत्म हुआ था। ये माफीनामा कंगना रनौत की तरफ से कोर्ट में दिया गया था। इसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। अब इनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। ऐसे में अब जावेद अख्तर ने कंगना के साथ रिश्ते पर बात की है। उन्होंने बताया कि उस दिन कोर्ट में दोनों के बीच माफी के अलावा क्या बातें हुई थीं।

दरअसल, जावेद अख्तर ने हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ से बात की। इस दौरान उनसे कंगना रनौत के साथ रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था। इस पर बात करते हुए राइटर ने कहा कि जिस दिन कंगना ने कोर्ट में जज के सामने माफीनामा दिया, उस दिन वो उनसे मिली थीं। जावेद बताते हैं कि उन्होंने उनसे कोई पैसे की मांग नहीं की कि उनकी बहुत मानहानि हुई तो 50 करोड़ चाहिए। उनको केवल माफीनामा चाहिए। राइटर ने ये भी क्लियर किया कि उन्होंने उनसे 5 रुपए भी नहीं लिए। उनको केवल माफी चाहिए, जो माफीनामे के रूप में मिल गई। जावेद बताते हैं कि जज के सामने दोनों के साइन हो गए और वहीं मामला खत्म हो गया।

कंगना रनौत ने दिया था जावेद अख्तर को ऑफर

इतना ही नहीं, जावेद अख्तर आगे कहते हैं कि माफीनामे पर साइन करने के बाद दोनों के बीच बात भी हुई। वहां से निकलते हुए कंगना ने उनको सामने से पूछा कि वो उनकी अगली पिक्चर में गाने लिखेंगे? इस पर जावेद उन्हें जवाब दिया कि क्यों नहीं लिखेंगे। जरूर लिखेंगे। इसी बीच कंगना के वकील ने उनसे कहा कि वो ये आगे बढ़ा दें कि कंगना, जावेद अख्तर की बहुत इज्जत करती हैं और पिता के समान मानती हैं। जावेद ने उनको ऐसा करने से मना कर दिया।

जावेद अख्तर बोले- खूबसूरत लड़की का फादर फिगर नहीं बनना

वकील की बात के जवाब के बारे में बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि वो इतनी खूबसूरत लड़की का फादर फिगर नहीं बनना चाहते हैं। कंगना के साथ मनमुटाव को लेकर एक बार फिर से जावेद क्लियर करते हैं कि उनके बीच अब कोई मनमुटाव नहीं है और अगर वो उनसे मिलती हैं तो वह भी बड़े अच्छे ही तरीके से मिलेंगे।

क्या था पूरा मामला?

वहीं, अगर कंगना रनौत और जावेद अख्तर के विवाद के बारे में बात की जाए तो ये मामला जुलाई 2020 का है। जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि कंगना ने एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम शामिल कर उनकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश की है। वहीं, जवाब में कंगना ने भी उनके खिलाफ क्रिमिनल इंटिमिडेशन और शील भंग का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, इस केस के पांच साल चलने के बाद दोनों ने फरवरी 2025 में कोर्ट में आपसी सहमति से मामले को खत्म कर दिया।

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में होगी इस हसीना की एंट्री? प्राइवेट पार्ट को लेकर किया था भद्दा कमेंट