Huma Qureshi Brother News Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैश की कजिन की दिल्ली में हत्या कर दी गई। स्कूटी की पार्किंग को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जॉली एलएलबी 3 की पहली झलक सामने आई है। इस बार वकील जॉली के रोल में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी की भी वापसी होगी। दो जॉली के बीच कैसे जज त्रिपाठी फंसते हैं ये देखकर आपको खूब मजा आने वाला है।

दिसंबर में बेटी की मां बनी राधिका आप्टे ने बताया कि एक प्रोजेक्ट के दौरान प्रोड्यूसर ने प्रेगनेंसी के दौरान भी उन्हें टाइट कपड़े पहनने को कहा और मेडिकल हेल्प लेने से भी मना कर दिया।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ।

Live Updates
20:06 (IST) 8 Aug 2025
LIVE: स्मृति ईरानी बनीं टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस

18 साल बाद छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

19:16 (IST) 8 Aug 2025

Bhojpuri Rakhi Song: 'राखी: एक दास्तां'- रक्षा बंधन के मौके पर इमोशनल कर देगा शिल्पी राज का दर्द भरा गाना, वीडियो में दिखी भाई की लाचारी

राखी से पहले सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का गाना 'राखी: एक दास्तां' काफी वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें
18:12 (IST) 8 Aug 2025

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, 'निरहुआ' को देख एक्साइटेड हुए फैंस

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ’ की फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ...यहां पढ़ें
17:03 (IST) 8 Aug 2025

'एक चुटकी सिंदूर की औकात आप क्या जाने जया मैडम' दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्ट्रेस पर किया पलटवार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर जया बच्चन के दिए गए स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है और उन पर तंज कसा है। ...अधिक जानकारी
15:33 (IST) 8 Aug 2025

प्रेमानंद महाराज ने गुरमीत चौधरी को याद दिलाया भगवान राम का वनवास, टीवी के 'सीता-राम' ने लिया धर्म गुरु का आशीर्वाद

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में धर्म गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। ...यहां पढ़ें
14:33 (IST) 8 Aug 2025

जॉन अब्राहम का डोनाल्ड ट्रंप पर तंज, भारत पर 50% टैरिफ लगाने पर किया रिएक्ट

अभिनेता जॉन अब्राहम ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के इंडिया पर टैरिफ लगाने पर रिएक्ट किया है। ...पूरी जानकारी
14:21 (IST) 8 Aug 2025

Aishwarya Rai Net Worth: 7 साल और 2 फिल्में फिर भी 900 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, जानें कैसे करती हैं कमाई

Aishwarya Rai Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ सामने आई है। उनकी कुल संपत्ति अब 900 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ...पूरी जानकारी
12:58 (IST) 8 Aug 2025

सलमान खान की वजह से हुआ कपिल शर्मा के कैफे में हमला? लॉरेंस गैंग ने कहा- अब मुंबई की बारी

कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे में दूसरी बार फायरिंग हुई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसका कारण बताया है। ...और पढ़ें
10:37 (IST) 8 Aug 2025

15 August 2025: 'तिरंगे के सम्मान में'- स्वतंत्रता दिवस से पहले वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का देशभक्ति गीत

Bhojpuri Deshbhakti Geet 2025: स्वतंत्रता दिवस से पहले खेसारी लाल यादव का देशभक्ति गीत 'तिरंगे के सम्मान में' वायरल हो रहा है। ...अधिक जानकारी
09:03 (IST) 8 Aug 2025

Huma Qureshi Net Worth: लग्जरी लाइफ जीती हैं हुमा कुरैशी, मेहनत से खड़ा किया है मुंबई में शानदार बंगला, जानें नेट वर्थ

Huma Qureshi Net Worth: हुमा कुरैशी की नेट वर्थ कितनी है चलिए जानते हैं। ...और पढ़ें
08:31 (IST) 8 Aug 2025

Box office collection: 'सैयारा' की दमदार कमाई ज़ारी, जानें 'महावतार नरसिंहा' का हाल

Box office collection: 'सैयारा' की दमदार कमाई जारी है। वहीं साउथ मूवी 'महावतार नरसिंहा' भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। ...यहां पढ़ें
08:31 (IST) 8 Aug 2025

Independence Day 2025: 'मोदी जी तू खत्म करदा' 15 अगस्त से पहले वायरल हुआ 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पवन सिंह का देशभक्ति गीत

Independence Day 2025: पवन सिंह का ‘सिंदूर’ गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, यहां देखें ये देशभक्ति गीत। ...अधिक जानकारी
08:29 (IST) 8 Aug 2025
हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पार्किंग को लेकर ये विवाद हुआ था। दिल्ली के निजामुद्दीन की ये घटना है।