फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज छाए हुए हैं। अभिनेता की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इसी बीच उनकी शादी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसे फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फरहान खान अपने करीबी दोस्त ऋतिक रोशन के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।
फरहान खान और ऋतिक रोशन का ये शानदार डांस वीडियो इंस्टा हैंडल पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक और फरहान साथ में अपनी फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के फेमस सॉन्ग ‘सेनोरिटा’ पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की जुगलबंदी फैन्स को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में जहां ऋतिक जमकर एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं तो वहीं फरहान को शरमाते हुए डांस करते देखा जा सकता है। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैन्स कमेंट कर उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
फरहान खान और ऋतिक रोशन के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘आपने तो दिन बना दिया’, दूसरे ने लिखा है ‘मैं तो इसी का इंतजार कर रहा था’। वहीं किसी ने लिखा है ‘अब इन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ बनाने की जरूरत है।
बता दें, साल 2011 में फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर को साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में इन दोनों के साथ अभय देओल भी नजर आए थे।
गौरतलब है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को साल 2018 में पहली बार एक कपल के रूप में पोज देते हुए देखा गया था, जब वो मुंबई में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। उसी समय से ये कपल खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आता है। साथ ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ की फोटोज शेयर करते भी दिखाई देते आए हैं।