10 जनवरी यानी आज ऋतिक रोशन अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी ऋतिक खुद को फिट और यंग रखते हैं और इसके पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ सख्त डाइट भी है। अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर डाइट की झलक शेयर की थी। जिसमें उनकी प्लेट में कलरफुल फूड्स नजर आ रहे थे। आज ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी फिटनेस के राज शेयर करने वाले हैं।
ऋतिक ने अपने खाने की प्लेट की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “नया नियम, कम खाओ बेहतर जियो। लेकिन थाली को भरपूर दिखाओ।” ऋतिक की इस सोच ने इंटरनेट को नया साल का फिटनेस मोटिवेशन दे दिया। फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं और बताया है कि एक्टर ने उन्हें मोटिवेट कर दिया है।
ऋतिक के खाने की प्लेट को देकर पता चलता है कि वो हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, बाकी उनके वर्कआउट के वीडियो तो फैंस ने खूब देखे ही हैं। उनकी ये ही आदतें उन्हें इस उम्र में भी फिट रहने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘द राजा साब’ देख क्रेजी हुआ प्रभास का फैन, थिएटर में जला दी आग, वायरल हो रहा वीडियो
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करते, बल्कि वो 2.5 से 3 घंटे में खाना खाते हैं और रात 9 बजे के बाद वो कुछ नहीं खाते। ऋतिक सोच-समझकर ही अपनी पसंद का खाना खाते हैं। उनकी पसंदीदा चीजें जैसे तंदूरी चिकन, बारबेक्यू चिकन, ज्वार से बना पिज्जा और कार्बोहाइड्रेट-मुक्त बर्गर, उनकी पसंदीदा चीजें होती हैं।
क्या नहीं खाते ऋतिक?
ऋतिक अपनी डाइट में कुछ चीजों को बिल्कुल शामिल नहीं करते। जिनमें मशरूम, रिफाइंड चीनी, बीज के तेल और वो ग्लूटेन से भी परहेज करते हैं। उन्हें मूंग दाल, भिंडी भाजी, ज्वार की रोटी और दही पसंद है।
यह भी पढ़ें: ‘9 साल का बच्चा भी एडल्ट फिल्म..’, Jana Nayagan विवाद के बीच राम गोपाल वर्मा ने CBFC को लेकर दिया बड़ा बयान
ऋतिक की इस डाइट को समझने के लिए इंडियन एक्सप्रेस ने कंसल्टेंट डाइटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उन्होंने कहा, “ऋतिक की डाइट 50 की उम्र में भी फिट और ऊर्जावान रहने वालों के लिए एक अनुशासित और ताजगी भरा उदाहरण है। यह एक्सट्रीम डाइट या कड़े फूड रेस्ट्रिक्शन की बजाय माइंडफुल पोर्शन कंट्रोल और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन पर जोर देती है।”
