बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक्टिंग और डांस के साथ-साथ अपने विनम्र स्वाभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें कई मौकों पर सादगी भरे अदाज में देखा गया है, जिसमें वो अपने फैंस और आम जनता के साथ बड़े ही प्यार से पेश आते नजर आए। एक्टर का एक नया वीडियो सामने आए है, जिसे लेकर एक्टर की तारीफ हो रही है।
हाल ही में वायरल हुए वीडियो में ‘विक्रम वेधा’ एक्टर पब्लिक इवेंट में एक फैन के पैर छूते दिख रहे हैं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल इवेंट में एक फैन ने ऋतिक रोशन के पैर छुए, इसके बाद एक्टर ने भी बदले में फैन के पैर छू लिए। इसके बाद फैन पीछे हट गया और फिर दोनों ने साथ में फोटो क्लिक करवाई।
ऋतिक का ये अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। जिसे हजारों लोगों ने लाइक किया है। अर्पण रॉय नाम के यूजर ने वीडियो पर लिखा,”सबसे हंबल सुपरस्टार।”इसके अलावा और भी लोगों ने ऋतिक रोशन को विन्रम व्यक्ति कहा। वहीं कुछ लोग ये देख हैरान हैं कि कोई सुपरस्टार किसी आम व्यक्ति के पैर कैसे छू रहा है।
इसके अलावा एक यूजर ने ऋतिक रोशन के हावभाव और सादगी देखकर उनकी फिल्म का बहिष्कार न करने की अपील भी की। दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि बायकॉट ट्रेंड से डरकर ऋतिक ने ऐसा किया है। ये तो रही उनके लेटेस्ट वीडियो की और अगर उनके काम की बात की जाए तो एक्टर जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का टीजर आ चुका है। ये फिलमम 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान फुल एक्शन में दिखाए गए हैं। फिल्म के 1 मिनट 55 सैकेंड के टीजर में ऋतिक और सैफ को आमने सामने दिखाया गया है।
टीजर में ऋतिक के डायलॉग काफी दमदार हैं। ऋतिक रोशन को खलनायक और सैफ अली खान पुलिस वाले के किरदार में हैं। दोनों की ये जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आने वाली है। बता दें कि ये फिल्म साल 2017 में आई एक्शन थ्रिलर तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का ही हिंदी रीमेक है। जिसमें आर.माधवन और विजय सेथुपति अहम भूमिका में थे।