बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। बॉलीवुड पार्टीज से लेकर फैमिली फंक्शन तक में कपल एक दूसरे के साथ जोड़ी में नजर आते हैं। यहां तक कि दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देने का का कोई चांस नहीं चूकने देते हैं।

वहीं, सबा आजाद को ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ कई बार देखा गया है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। हालांकि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने कभी अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है। वहीं, अब इस कपल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने शादी करने के फैसला लिया है।

सबा आजाद से शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन

‘जूम टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने शादी करने का फैसला किया है। ये दोनों एक साथ काफी खुश हैं और अपने रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाना चाहते हैं। हालांकि, ये दोनों कब और कहां शादी करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने नए रिश्ते के लिए हामी भर दी है, और दोनों जल्द से जल्द शादी करने वाले हैं। यह पहली बार नहीं, है जब इनकी शादी की अफवाहें सुर्खियां बनी हैं। इससे पहले मार्च महीने में दोनों की वेडिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, उस वक्त राकेश रोशन ने साफ कर दिया था कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

सुजैन खान से साल 2014 में लिया था तलाक

बता दें कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की थी। दोनों के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक ले लिया था। इसके बाद एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। सबा से पहले वह मॉडल सामंथा लॉकवुड के साथ भी नजर आए थे, जिससे चारों तरफ उनके डेटिंग की खबरें फैल गई थीं। वहीं काफी समय से वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी भी अर्सलान गोनी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रही हैं।