बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के इकलौते स्टार हैं, जिन्हें ग्रीक गॉड का दर्जा दिया गया है। एक्टर का गुड लुक और उनका चार्म हर किसी को इंप्रेस करता है। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इन एक्टर को इस फिल्म के बाद एक अलग ही पहचान मिली थी। इसके बाद अभिनेता की दूसरी सबसे सफल फिल्म कोई मिल गया थी। 10 जनवरी 2024 को ऋतिक रोशन अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं। जो बहुत ही कम लोगों जानते होंगे।
जब रेखा ने जड़ दिया था ऋतिक को थप्पड़
दरअसल ऋतिक रोशन की साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कोई मिल गया बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रिटी जिंटा और रेखा अहम भूमिका में थीं। फिल्म कि कहानी ऋतिक और एक एलियन की दोस्ती पर आधारित थी। फिल्म में एक सीन था, जब ऋतिक अपने पिता का कंप्यूटर चलाने की कोशिश करते हैं और कंप्यूटर दूसरे ग्रह से कनेक्ट हो जाता है। उस दौरान रेखा वहां पहुंचती हैं और ऋतिक को जोरदार तमाचा जड़ देती हैं। यह थप्पड़ इतना तेज था कि एक्टर हैरान रह गए थे।
हैरान रह गए थे अभिनेता
इस सीन को शूट करने से पहले रेखा ने ऋतिक से कहा था कि वे सीन में रियलिटी लाने के लिए उन्हें जोर से थप्पड़ मारेंगी इसलिए तैयार रहना, लेकिन ऋतिक को लगा कि रेखा मजाक में यह बात कह रही हैं। जैसे ही सीन शुरू हुआ रेखा आईं और एक जोरदार थप्पड़ ऋतिक के गाल पर जड़ दिया। इतने तेज थप्पड़ की ऋतिक ने उम्मीद नहीं की थी और वे शॉक्ड रह गए थे। यह थप्पड़ इतना जोरदार था कि ऋतिक का गाल लाल हो गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।
ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘फाइटर’, 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को थिएटर में रिलीज की जाएगी। फिल्म के टीजर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है अब फैंस इसके ट्रेलर इंतजार कर रहे हैं।