बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 10 जनवरी 2026 को एक्टर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत सितारे उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। जब बात अभिनेता की फिल्मों की होगी, तो उनके डांस मूव्स और जबरदस्त एनर्जी को सराहा जाएगा। एक्टिंग के मामले में भी वह बी टाउन के कई हिट सितारों को मात देते हैं। लेकिन, बेहद कम लोग जानते हैं कि ऋतिक रोशन बचप में हकलाते थे, और इस वजह से उनका स्कूल में मजाक भी बच्चे बनाते थे। आइए जानते हैं कि किन समस्याओं को मात देकर ऋतिक बॉलीवुड के सुपरस्टार बने हैं।
ऋतिक रोशन को 21 साल की उम्र में पता चला था कि उन्हें स्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी है। इसमें रीढ़ की हड्डी एक तरफ मुड़ने लग जाती है, जिससे शरीर में लगातार दर्द महसूस होता है और थकान बनी रहती है। डॉक्टरों ने तो साफतौर पर कह दिया था कि वह डांस और एक्शन सीन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ऋतिक ने एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी की मदद से इस बीमारी को नियंत्रित कर लिया। इसके साथ ही, वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर और दमदार एक्टर भी बन गए।
यह भी पढ़ें: O’Romeo Teaser Out: जुनूनी प्यार की कहानी है फिल्म, टीजर में तृप्ति डिमरी के प्यार में डूबे दिखे शाहिद कपूर
हकलाने की समस्या
स्कूल के दिनों में ऋतिक को हकलाहट की समस्या थी, और इस वजह से बच्चे उनका मजाक भी उड़ाते थे। इतना ही नहीं, वह सार्वजनिक जगहों पर बोलने से डरते भी थे। इसके लिए उन्होंने सालों तक स्पीच थैरेपी ली। इसके अलावा, बार-बार सही से बोलने की वजह से उन्होंने इस कमजोरी को दूर कर दिया। आज जब वह किसी भी जगह पर बोलते हैं, तो उनकी आवाज में आत्मविश्वास साफतौर पर नजर आता है।
ऋतिक रोशन ने कमजोरियों की वजह से कभी हार नहीं मानी, और खुद को बदलने की कोशिश लगातार की। इसके साथ, ही आज के समय में वह बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक भी हैं।
ऋतिक रोशन के हाथ में एक्स्ट्रा अंगूठा है, और आमतौर पर लोगों ने उन्हें इसे छिपाने की सलाह एक्टिंग की दुनिया में आने के दौरान दी होगी। लेकिन, आज यही उनकी पहचान है, और उन्हें किसी चीज को छिपाने के डर का सामना नहीं करना पड़ता है।
