22 जनवरी का दिन इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चुका है। पूरे देश में दीवाली माहौल है। पूरा देश राममय हो चुका है। 12 बजकर 5 मिनट पर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम हुआ और हर कोई भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आया।

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ से लेकर रणबीर कपूर, रोहिट शेट्टी जैसे कई सितारे पहुंचे हैं।

अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और चिरंजीवी से दिग्गज सितारों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। सोशल मीडिया पर अयोध्या, राम मंदिर ट्रेंड में बना है। इसी बीच ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

मनोज मुंतशिर ने शेयर किया वीडियो

मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर करते हैं कि “22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है। पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है। जय श्री राम।” सोशल मीडिया पर गीतकार का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

मनोज मुंतशिर के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘आदिपुरुष’ से आराम नहीं मिला क्या? ये बात ‘आदिपुरुष’ में तो नहीं दिखाई आपने जो बोल रहे हो और ना उसमें राम थे फिर वो कौन थे। एक यूजर ने लिखा कि ‘बिल्कुल सही न जाने कितने लोगों की उम्मीद आज पूरी हो रही है।’

‘आदिपुरुष’ को लेकर एक्टर ने फिर मांगी माफी

वहीं मनोज ने बीते दिन कहा था कि “अस्पताल, स्कूल होने चाहिएं, लेकिन राम जन्मस्थान पर ही क्यों? अस्पताल जाकर शरीर स्वस्थ होता है, मंदिर जाकर आत्मा। इस दौरान मनोज मुंतशिर ने कहा कि विज्ञान मंगल पर जीवन खोज रहा है, भगवान राम ने जीवन में मंगल खोज लिया था। संविधान में भगवान श्रीराम की छवि अंकित है। हमारे लिए स्वाभिमान का मतलब, भारत का सम्मान।”