हांगकांग से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। वहां की जानी-मानी 28 वर्षीय मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एब्बी चोई बीते कुछ दिनों से लापता थीं। दो दिन बाद एक घर में उनके शरीर के टुकड़े मिले, जिसमें उनका सिर, हाथ और धड़ लापता था। अब उनका सिर उस घर के फ्रिज में रखे सूप के बर्तन में मिला है। कहा जा रहा है कि उनका सिर सूप में तैर रहा था।

जानकारी के मुताबिक एब्बी बीते 2 दिन से लापता थीं। जब पुलिस ने उनकी तलाश की तो उनके शव के टुकड़े शहर के ताई पो जिले के एक घर के फ्रिज पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक शरीर के टुकड़ों के साथ मांस काटने वाली एक मशीन, आरी और कपड़े मिले। उनके शरीर के बाकी अंगों के अलावा सिर, थड़ और हाथ गायब थे। जब जांच की गई तो फ्रिज में रखे एक सूप के बर्तन में उनका सिर बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में एब्बी के पूर्व पति एलेक्स क्वांग, ससुर क्वांग काउ और बहनोई एंथोनी क्वांग को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया।

शव के मांस का बना दिया था कीमा?
मामले की जांच कर रहे अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मॉडल के सिर पर स्किन और मांस नहीं था। उसका सिर सब्जियों की तरह सूप में तैर रहा था। उनका कहना है कि पास में मांस का कीमा पड़ा हुआ था और मांस भी था। उन्हें विश्वास है कि वह शव का ही अवशेष था।