यो यो हनी सिंह (Singer Honey Singh) एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में हनी सिंह का गाना ‘याई रे’ रिलीज हुआ है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में उनके साथ यूलिया वंतूर नजर आ रही हैं। इसके अलावा हनी सिंह बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी संग टूटे रिश्ते को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ और मेंटल हेल्थ पर बात की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बताया कि वो कई सालों तक डिप्रेशन में रहे हैं। अपने डिप्रेशन के दिनों की बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि उन्हें डिप्रेशन से लड़ने के लिए दवाओं का सहारा लेना पड़ा है। अब भी वह अपनी मेंटल हेल्थ के लिए दवा खाते हैं। हालांकि वह पहले 200 एमजी की दवा खाते थे जो अब सिर्फ 5 एमजी की डोज पर पहुंच गई है।
इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए हनी सिंह ने अपनी एक्स वाइफ के साथ हुए अलगाव के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी संग बिगड़े रिश्ते के कारण उन्हें काफी ठेस पहुंची थी। लेकिन कुछ लोगों ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया।
गौरतलब है कि हनी सिंह की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि दोनों अब अलग हो गए हैं और हनी सिंह को नया प्यार भी मिल गया है। हनी सिंग टीना थडानी (Tina Thadani) को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर मौकों पर हाथ में हाथ डाले देखा गया है।
कौन हैं टीना थडानी?
टीना थडानी एक मॉडल हैं जो अक्सर रैंप वॉक करती हुई नजर आती हैं। टीना ने साल 2008 में आई फिल्म ‘द मोल’ और ‘ड्रिफ्टर्स अनारकली’ फिल्म में काम कर चुकी हैं। टीन, हनी सिंह के गाने ‘पेरिस ट्रिप’में हैं, इसी गाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बता दें कि कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि हनी सिंह ड्रग्स की बुरी लत का शिकार हो चुके थे और उन्हें इससे छुटकारा पाने के लिए रिहैब जाना पड़ा था। इसके बाद 2019 में हनी सिंह ने मखना गाने से दूसरी पारी की धमाकेदार शुरुआत की थी। हनी सिंह हाल ही में पूर्व पत्नी शालिनी तलवार के साथ तलाक की वजह से चर्चा में थे।