सिंगर और रैपर हनी सिंह भले ही लंबे समय तक एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर रहे, लेकिन अब जब उन्होंने कमबैक किया है तो पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। उनका गाना ‘बिलेनियर’ यूट्यूब पर नंबर वन बन गया है। हनी सिंह के फैंस ये बात जानते हैं कि नशे की लत ने हनी सिंह को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था, लेकिन अब वो वापस ट्रैक पर आ गए हैं। हनी सिंह ने बताया कि एक राज दुबई में पार्टी करने में उन्होंने 38 लाख रुपये उड़ा दिए थे।
मिर्ची प्लस के साथ खास बातचीत में हनी सिंह ने बताया कि दुबई क्लब में पार्टी हो गई थी और उन्होंने 31 लोगों का बिल भरा था जो 38 लाख रुपये हुआ था और उसे चुकाने के लिए 3 क्रेडिट कार्ड लगे थे। दरअसल इंटरव्यू में हनी सिंह से सवाल किया गया था कि उन्होंने अपने जीवन में अब तक सबसे महंगी चीज क्या खरीदी? इस सवाल पर सिंगर ने पार्टी की कहानी सुनाई।
हनी सिंह ने कहा, “हमने जिंदगी में ना पार्टीज में बहुत पैसे उड़ाए। पता लगा कि बिल फट गया इतना बड़ा, घर वापस तो खाली हाथ आ रहे हैं। 2013 की बात है ये, क्लब होता था, पार्टी करने गए थे हम 8 लड़के, सारे दारूबाज। उस टाइम की बात कर रहा हूं, बहुत महंगा होता था दुबई, अब काफी सस्ता हो गया है। पार्टी कर रहे हैं, बोतलें आ रही हैं, लड़कियां आ रही है, उस टेबल वाली लड़कियां भी हमारे टेबल पर।”
य
य
8 लोग गए और चुकाया 31 लोगों का बिल
हनी सिंह ने आगे कहा, “तो 23 लड़कियां और 8 लड़के हमारे टेबल पर और 4 टेबल जोड़ रखे थ। इतना बड़ा हमारा घेरा है और टेबल पर ठपा-ठप दारू चल रही है। 38 लाख का बिल दिया है, 3 क्रेडिट कार्ड लगे थे 1 रात में।”

बता दें कि हनी सिंह ‘मेरे महबूब’, ‘ब्रिंग मी बैक’, ‘ब्लू आइज’, ‘देसी कलाकार’, ‘लव डोज’, ‘वन बॉटल डाउन’, ‘धीरे-धीरे’, ‘मेलोडी रोजा’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद साल 2023 में हनी सिंह ने ‘कालास्टार’ गाने के साथ वापसी की। इसके बाद उन्होंने ‘ग्लोरी’ नाम से एक एल्बम निकाली है। जल्द ही उनकी लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री भी नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।