सिंगर/रैपर हनी सिंह के खिलाफ मुंबई में अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। एक इवेंट कंपनी के मालिक ने यो यो हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी है। फिलहाल हनी सिंह की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शिकायतकर्ता का नाम विवेक रमन है और उसने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी है। विवेक की शिकायत के बाद हनी सिंह की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विवेक के मुताबिक उन्होंने मुंबई में फेस्टिवीना नाम एक कार्यक्रम आयोजित कराया था। जो 15 अप्रैल को होना तय था, लेकिन पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी होने के कारण विवेक ने ये कार्यक्रम कैंसिल कर दिया था। इसी बात को लेकर उनमें और हनी सिंह में झगड़ा हुआ था।
विवेक की मानें तो शो रद्द होने से हनी सिंह काफी नाराज हो गए और उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें किडनैप कर लिया। इसी को लेकर वह मुंबई पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले ही हनी सिंह का अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ तलाक हुआ था। जिसके बाद उन्होंने टीना थडानी को डेट करना शुरू किया। लेकिन अब खबर आ रही है दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक दूसरे के साथ तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है।
दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन 2023 की शुरुआत में हनी सिंह ने टीना को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सबसे इंट्रोड्यूस करवाया था। फिलहाल दोनों की ओर से ब्रेकअप को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।