हॉलीवुड स्टार लियोमनार्डो डिकैप्रियो को उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक्टिंग के अलावा टाइटैनिक फेम एक्टर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों एक्टर मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
एक्टर का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह वीडियो एक क्लब का बताया जा रहा है, जिसमें वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ विटोरिया सेरेटी के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो तकरीबन एक महीने पुराना है।
लियोनार्डो डिकैप्रियो का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल लियोनार्डो डिकैप्रियो अगस्त में अपनी कथित गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी के साथ स्पेन के इबिजा में एक नाइट आउट के लिए गए थे। वहां पर दोनों ने डांस किया और दोनों ने एक दूसरे को किस किया। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो 9 अगस्त का सुबह 4.30 बजे का है। एक्टर इन तस्वीरों में एक्टर अपने कैजुअल आउट्फिट में नजर आ रहे हैं। जहां वो एक काली टी-शर्ट और मैचिंग टोपी पहने हुए हैं।
वहीं विटोरिया अपने पोनीटेल हेस्टाइल में और एक सीमरी वन-शोल्डर टॉप में स्पॉट की गईं। 48 वर्षीय लियोनार्डो डिकैप्रियो को लेकर कहा जाता है कि वह अपनी उम्र से दोगुनी कम उम्र की लड़कियों को ही डेट करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विटोरिया सेरेटी भी लियोनार्डो डिकैप्रियो से उम्र में 23 साल छोटी हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब लियोनार्डो डिकैप्रियो को विटोरिया सेरेटी के साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों को आइसक्रीम और आइस्ड कॉफी का मजा लेते हुए भी देखा गया था। यहीं से दोनों के अफेयर की खबरों को हवा मिली थी।
कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं लियोनार्डो
बता दें कि विटोरिया सेरेटी पहली ऐसी लड़की नहीं हैं जिनका नाम एक्टर के साथ जुड़ा है। इससे पहले उनका नाम गिगी हदीद से जुड़ चुका है। इससे पहले 25 साल की कैमिला मोरोन को डेट कर रहे थे। पर साल 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया था। एक्टर कैमिला मोरोन को भी डेट कर चुके हैं। अभिनेता और कैमिला ने 2020 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में साथ में पहुंचे थे और साल 4 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं इस साल फरवरी में ऐसी अफवाहें थीं कि अभिनेता 19 वर्षीय मॉडल एडेन पोलानी को डेट कर रहे हैं।