हॉलीवुड की जानी-मानी पॉप सिंगर रिहाना के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। रिहाना दूसरी बार मां बन चुकी हैं। सिंगर ने बेटे को जन्म दिया है। ‘टीएमजेड’ की रिपोर्ट्स के मुताबित रिहना ने 3 अगस्त को लॉस एंजिल्स में बेटे को जन्म दिया है।
हालांकि रिहाना की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। मई 2022 में ही रिहाना ने पहले बच्चे को जन्म दिया था। वहीं जनवरी 2022 में उन्होंने एक फोटोशूट के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
दूसरी बार मां बनी रिहाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड ए$एपी रॉकी के माता-पिता बन चुके हैं। बताया जा रहा है कि रिहाना अपने बच्चे का नाम ‘R’ से रखना चाहती हैं। फिलहाल बच्चे के नाम की कोई जानतकारी नहीं है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर अपने बेटे का नाम मां के नाम पर रखना चाहती हैं।
हालांकि रॉकी और रिहाना ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। पहली बार मां बनने पर भी रिहाना और रॉकी ने पब्लिकली कुछ रिएक्ट नहीं किया था। बता दें कि रिहाना ने अपने पहले बेटे का नाम RZA रखा है। रिहाना ने यह नाम रैपर और प्रोड्यूसर Robert Fitzgerald Diggs के नाम पर रखा था।
कौन हैं रिहाना
बता दें कि रिहाना एक हॉलीवुड पॉप सिंगर हैं। रिहाना बारबाडोस की रहने वाली है। उनका पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी साल 2005 में रिलीज हुआ था। रिहाना 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। सिंगर को 9 ग्रैमी अवॉर्ड, 13 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड और 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। वहीं रिहाना के नेटवर्थ की बात करें तो फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर है। गौरतलब है कि रिहाना और ए$एपी रॉकी साल 2013 में एक डायमंड टूर के दौरान करीब आए थे। दोनों लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद रिलेशनशिप में आए थे।
