Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की खबरें इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुई है। अगले महीने 2 दिसंबर को प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगे। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी बेहद फेमस हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी में बॉलीवुड के साथ-साथ विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। 28 नवंबर से उनके शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और उम्मेद भवन में प्रियंका और निक के शादी से पहले की पूजा हुई। पिंक विला की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड स्टार्स में सिर्फ ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक इस शादी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल प्रियंका और निक दोनों ही ड्वेन के साथ काम कर चुकें हैं। प्रियंका बेवॉच में उनके साथ दिखीं थी तो वहीं निक जुमांजी में ड्वेन के साथ दिखे थे।

प्रियंका और निक के शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं जिसके कारण उम्मेद भवन को पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है। उम्मेद भवन के बाहर एक नोटिस भी लगा दिया गया जिसपर साफ-साफ लिखा है कि 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक यह भवन बंद रहेगा।

वेडिंग में प्रियंका और निक के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे जिनके लिए इनदोनों ने चांदी का सिक्का बनवाया है जिसपर उन दोनों के नाम के अक्षर लिखें हैं। इनकी शादी में लगभग 80 लोग होंगे और ऐसा भी कहा जा रहा है कि शादी पूरे रिती-रिवाज के साथ होगी। प्रियंका और निक की संगीत 30 नवंबर को है जिसके लिए गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ करेंगे। इस संगीत में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा डांस करते दिखेंगी। बता दें कि 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी होगी तो वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चिन वेडिंग होगी। शादी में मेहमानों के लिए जहां एक ओर इंडियन खाने होंगे वहीं कॉन्टिनेंटल व्यंजन भी होंगे। प्रियंका और निक अपने खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन मुंबई में देंगे तो दूसरी रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में देंगे।