टॉम क्रूज (Tom Cruise) की गिनती हॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में होती है। अमेरिका क्या पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। टॉम क्रूज ने काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज यानी 3 जुलाई को टॉम अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। टॉम क्रूज के फैंस देश-विदेश में फैले हैं, जो उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। टॉम क्रूज जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

साल 2022 और 2023 में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस में एक अलग सा क्रेज है। हॉलीवुड में एक एक अलग पहचान बनाने वाले टॉम क्रूज अपने निजी रिश्तों में बहुत असफल रहे हैं। टॉम क्रूज की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गईं, लेकिन वह आज भी अकेले हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके रिलेशनशिप्स और संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

टॉम के रिलेशनशिप्स और शादियां: टॉम क्रूज कई रिलेशनशिप्स और तीन शादियों के बाद भी अकेले हैं। मेलिसा के बाद टॉम की जिंदगी में साल 1981 में हीदर लॉकलियर ने दस्तक दी थी। दोनों एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान मिले थे लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। साल 1983 से लेकर 1985 तक टॉम ने रेबेका डी मोर्ने को डेट किया था। रेबेका से अलग होने के तुरंत बाद ही टॉम की जिंदगी में चेर की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को साल 1985 से डेट करना शुरू किया था।

इसके बाद उनकी पहली शादी 1987 में मिमी रोजर्स से हुई थी, लेकिन तीन साल बाद दोनो का डायवोर्स हो गया था। फिर 1990 में टॉम ने निकोल किडमैन से शादी की। एक दशक तक चली इस शादी का भी 2001 में अंत हो गया। फिर कई रिलेशनशिप्स के बाद टॉम क्रूज ने तीसरी शादी 2005 में केटी होम्स से की। दरअसल, इस जोड़ी की एक सूरी नाम की बेटी भी है। लेकिन उनकी बेटी सूरी पारिवारिक जीवन में स्थिरता नही ला पाई। 2012 में दोनों अलग हो गए थे।

टॉम क्रुज की संपत्ति: मेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर टाॅम क्रूज की नेटवर्थ 620 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में टाॅम क्रूज 48 अरब 13 करोड़ 55 लाख 91 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास 38 मिलियन डॉलर की कारें और विमान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ियों के मामले में टॉम क्रूज के पसंदीदा ब्रांड में पोर्श और ब्रेमोंट हैं। इसके अलावा उनके पास बुगाटी द्वारा मेन्यूफेक्चर स्पोर्ट्स कार Veyron है, जिसकी कीमत लगभग 22,50,000 डॉलर है। भारतीय रुपयों में 17 करोड़ की कीमत की स्पोर्ट्स कार है। कारों के अलावा टॉम क्रूज के पास प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 63 हजार डॉलर से ज्यादा है, साथ ही 93,000 डॉलर का प्राइवेट प्लेन है। बता दें पास कोलोराडो में घर है जिसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर है।