मशहूर अमेरिकी एक्टर और कॉमेडियन बिल कॉस्बी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गए हैं। 21 जून को कैलिफोर्निया कोर्ट ने 84 साल के बिल कॉस्बी को नाबालिग का यौन उत्पीड़न का दोषी मानते हुए 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा भी कई महिलाओं ने कॉस्बी के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें सुनवाई होना अभी बाकी है।

47 साल बाद पीड़िता को मिला इंसाफ: साल 2014 में जूडी हूथ नाम की पीड़िता ने कॉस्बी पर बचपन में उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि 1975 में जब वो नाबालिग थी तब कॉस्बी ने प्लेबॉय मेंशन में उसके साथ दुष्कर्म किया था। तब उसकी उम्र केवल 64 साल थी। 47 साल बाद कोर्ट ने जूडी के हक में फैसला सुनाते हुए कॉस्बी पर 5 लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

हालांकि कोर्ट में ट्रायल के दौरान कॉस्बी ने इन आरोपों को गलत बताया है। इस मामले में ट्रायल के लिए दो हफ्ते पहले कॉस्बी कोर्ट में हाजिर हुए थे। जहां उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए हुए खुद को निर्दोष बताया था। इस मामले की सुनवाई करीब दो हफ्तों तक चली, जिसमें जूडी के वकील ने कॉस्बी पर गंभीर आरोप लगाए।

जूडी के वकील ने कहा कि जूडी और उनकी दोस्त जब नाबालिग थी। उस वक्त फिल्म की शूटिंग के बहाने कॉस्बी दोनों को लेकर एक मेंशन में गए थे। जहां कॉस्बी ने उन्हें 12 घंटे तक रोककर उनका उत्पीड़न किया था। उस वक्त कॉस्बी की उम्र 37 साल थी।

हॉलीवुड सिंगर पर भी लगे थे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप: आपको बता दें कि बिल कॉस्बी से पहले हॉलीवुड सिंगर जैकब हॉगर्ड पर भी नाबालिग से रेप करने का आरोप था। महिला फैन ने 37 साल के जैकब पर गलत ठंग से छूने और बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उनपर मामला दर्ज कराया था। हालांकि गलत तरीके से छूने के मामले में सिंगर दोषी नहीं पाए गए, लेकिन उन्हें बलात्कार का दोषी पाते हुए उनपर कार्रवाई की गई। कई महिलाओं ने उनपर होटल के कमरे में ले जाकर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।