होली (Holi 2024) का त्योहार 25 मार्च को सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने धूमधाम से रंग गुलाल उड़ाए। बॉलीवुड में जमकर होली खेली गई। इस बीच भोजपुरी सितारे भी कम नहीं रहे। उन्होंने फैमिली और दोस्तों संग रंगों के त्योहार को मनाया। इस खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अकेले ही बिना पति के खुद को रंग लगाती दिखीं। उन्होंने होली पर पति को मिस किया। वहीं, हसबैंड विक्रांत ने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ होली खेली। इसकी तस्वीरों को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, भोजपुरी एक्टर और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर अपनी होली सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पत्नी मोनालिसा से दूर अपनी को-एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित के साथ होली मना रहे हैं। तस्वीरों में एक्टर के साथ उनकी पूरी टीम है। उन्होंने फोटोज को शेयर करने के साथ ही बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘पापा की दुल्हनिया’ के सेट पर होली खेली।
मोनालिसा ने तन्हाई में मनाई होली
वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस और विक्रांत सिंह की पत्नी मोनालिसा ने होली के मौके पर हसबैंड को काफी मिस किया है। उन्होंने होली के मौके पर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस घर में अकेले ही होली सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने वीडियो और फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा कि बिना बालम के होली सेलिब्रेशन।
शादी को हो चुके 7 साल
आपको बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की शादी को 7 साल का वक्त हो चुका है। दोनों ‘बिग बॉस’ के घर में शादी की थी। इनकी शादी पर लोगों ने बहुत सवाल उठाए थे कि उन्होंने पैसे और लाइमलाइट के लिए शो में शादी की है। साथ ही कइयों ने भविष्यवाणी की थी कि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। दोनों साथ में बेस्ट बॉन्ड शेयर करते हैं और आज भी वो एक न्यूली वेड कपल के जैसे ही साथ रहते हैं। साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ये भोजपुरी की फेवरेट जोड़ी है।