आदित्य नारायण इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। सिंगर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स का मोबाइल फोन उसके हाथ से छीनकर फेंक दिया था। कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के साथ बदसलूकी के मामले में सिंगर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

इसी बीच कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज करवाने वाले इवेंट मैनेजर का बयान सामने आया है। मैनेजर ने दावा किया कि वह शख्स कॉलेज स्टूडेंट नहीं था। वह बार-बार सिंगर के पैर खींच रहा था, जिसके बाद आदित्य ने अपना आपा खो दिया।

इवेंट मैंनेजन बताया सच

इवेंट मैनेजर ने टाइम्स नाऊ को बताया कि ‘वह लड़का कॉलेज स्टूडेंट नहीं था। वह कॉलेज के बाहर का कोई व्यक्ति होगा। पहले उसने आदित्य के साथ करीब 200 सेल्फी ली और फिर उन्हें पर्फॉर्मेंस के दौरान परेशान किया। इससे सिंगर बहुत परेशान हो गया था। उस आदमी ने कई बार अपना फोन आदित्य के पैरों पर भी पटक दिया था। उसके बाद ही सिंगर ने अपना आपा खो दिया। इस घटना के अलावा पूरा कॉन्सर्ट अच्छे से चला। इस घटना के बाद भी दो घंटे तक शो चला था और अगर आदित्य गलत होता और वो स्टूडेंट सही, तो फिर वह आगे आता और अपना पक्ष रखता।’

अगर आदित्य गिर जाते तो

मैंनेजर ने आगे कहा कि ‘दर्शन रावल ने इन्हीं वजहों से कॉलेज इवेंट्स करना बंद कर दिया है। क्योंकि कॉलेज इवेंट्स में अकसर ऐसा होता रहता है। लोगों को ऐसी घटनाओं के पीछे का सच नहीं पता होता है। वो सिर्फ कहानी का एक पहलू देखते हैं और ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। वो लड़का लगातार आदित्य के पैर पर मार रहा था। उनके पैर खींच रहा था, अगर वह गिर जाता तो क्या होता? मैं कई सालों से कॉलेज से जुड़ा हूं और उन्होंने इससे पहले कभी इतना अच्छा कॉन्सर्ट नहीं किया था। आदित्य ने खुद ऐसा कहा है।’