Hina Khan Hospitalized Health Updates: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है कि वो अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें लेकर ये खबर सामने आते ही फैंस उनकी फिक्र करने लगे हैं और जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
हिना खान ने हेल्थ को लेकर जानकारी शेयर की है कि वो बीमार हैं और पिछले चार दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें हॉस्पिटल बैड पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी फोटो में उनके हाथ में थर्मामीटर देखा जा सकता है, जिसमें उनके शरीर का टैम्परेचर 102 डिग्री है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘बुखार की वजह से मेरी पिछले चार रातें काफी बेकार बीतीं। लगातार 102-103 डिग्री बुखार है। शरीर की पूरी एनर्जी चली गई है। मेरे प्रशंसक जो मेरी चिंता कर रहे हैं। मैं जल्द ही लौट आऊंगी। इंशाहअल्लाह… अपना प्यार भेजिए।’

इसके साथ ही एक्ट्रेस को दूसरी फोटो में हॉस्पिटल बैड पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इसमें वो खिड़की की ओर देखते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘लाइफ अपडेट्स… चौथा दिन।’
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली पहचान
बहरहाल, अगर हिना खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो टीवी जगत की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से नेम और फेम दोनों ही मिला था। इस टीवी शो से वो रातों रात फेमस हो गई थीं। वो लंबे समय तक इस शो का हिस्सा रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भी देखा गया था। यहां उन्होंने खूब नाम कमाया था। वो ‘नागिन’ सीरीज का भी हिस्सा रही हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं।