Hema Malini Birthday Party: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को 75 साल की हो चुकी हैं। इस मौके पर उनके परिवार ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड का हर एक सितारा शामिल हुआ। हेमा मालिनी ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनके लगभग सभी को-एक्टर उनके जन्मदिन के जश्न का हिस्सा बनने पहुंचा था। रेखा, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ, पद्मिनी कोल्हापुरी, अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इस पार्टी का हिस्सा बने।
धर्मेंद्र और बेटियों संग हेमा मालिनी ने काटा केट
हेमा मालिनी के पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस मौके पर नजर आए। हेमा ने अपनी दोनों बेटियों, दामाद और पति के साथ अपने 75वें जन्मदिन का केक काटा। हेमा ने केक का पहला टुकड़ा धर्मेंद्र को खिलाया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रेखा संग थिरकीं हेमा
हेमा मालिनी के साथ रेखा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में ‘क्या खूब लगती हो’ गाने पर रेखा, हेमा पर जमकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। वहीं दोनों गाने पर थिरकते भी दिख रहे हैं। हेमा अपने जन्मदिन पर काफी खुश नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी और माधुरी भी आए नजर
हेमा के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंची थीं। तीनों ही बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इनके साथ ही रानी मुखर्जी भी लंबे समय के बाद किसी पार्टी में नजर आईं। रानी ने ब्लू कलर की डबल शेड में सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह कहर ढा रही थीं। माधुरी दीक्षित पर्पल डुअल शेड में शीक्वेंस वर्क की साड़ी में दिखीं।
विद्या बालन संग रेखा ने दिए पोज
रेखा हमेशा की तरह ही बला की खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी और विद्या बालन डार्क पर्पल सिल्क की साड़ी पहनी थी। दोनों ही काफी रॉयल लुक दे रही थीं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
पद्मिनी संग जया ने पैपराजी को दिए पोज
जया बच्चन भी इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा थीं। वह पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ पैपराजी को पोज देने पहुंचीं, लेकिन उन्होंने कह दिया कि पद्मिनी उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए लाई हैं। ये कहकर वह हंसने लगीं। सलमान खान, रवीना टंडन, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, पूनम ढिल्लों, फरदीन खान, जूही चावला समेत अन्य सितारे भी इस पार्टी की शोभा बढ़ाने पहुंचे थे।
