संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जाएगा। ये 1 मई को रिलीज की जा रही है। इससे एक्ट्रेसेस के लुक सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक नाम चर्चा में आ गया है। वो हैं फरदीन खान। वो भी इस मूवी में नजर आने वाले हैं। इससे एक्टर 14 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ से मेल एक्टर्स का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें एक्टर ताहा शाह बदुस्शा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। इसमें इन एक्टर्स के लुक देखते ही बन रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद फरदीन खान के लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसमें वो अली मोहम्मद का किरदार प्ले करने वाले हैं।
आपको बता दें कि फरदीन खान को आखिरी बार साल 2010 में फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में देखा गया था। इसके बाद वो पर्दे से गायब हो गए थे। ऐसे में अब उन्हें 14 साल बाद स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
2001 में किया डेब्यू, 12 साल में दी 19 फ्लॉप!
गौरतलब है कि फरदीन खान का करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने साल 2001 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम अगन’ थी, जिसे पिता फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। उनके लिए ये वो दौर था जब उनकी इमेज चॉकलेटी बॉय के तौर पर मशहूर हो गए थे। उन्होंने अपने करियर में ‘नो एंट्री’ और ‘हे बेबी’ जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनके हिस्से में कभी सोलो हिट नहीं रही। उनके 12 साल के करियर में एक दो या चार नहीं बल्कि 19 फ्लॉप फिल्में रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 14 साल के बाद एक्टर पर्दे पर क्या कमाल दिखाते हैं। वो अपना सिक्का जमा पाते हैं या नहीं।
क्या है ‘हीरामंडी’ की कहानी?
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘हीरामंडी’ की कहानी की बात की जाए। हीरामंडी की इतिहास 450 साल पुराना है। ये पाकिस्तान के लाहौर का इलाका है। इसे अकबर के शासन के दौरान ‘शाही मोहल्ला’ के नाम से भी जाना जाता था। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि यहां के कोठे भी मुगल शासन के दौर के हैं। बताया जाता है कि यहां महिलाएं उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान से आया करती थीं और यहां आने के बाद वो क्लासिकल डांस और गाना गाया करती थीं।