भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक का तलाक हो गया है, जिसके बाद नताशा वापस सर्बिया चली गई हैं। वहीं, तलाक के बाद हार्दिक बुरी से टूट गए थे। वो टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद बुरी तरह रोए थे और अपना दर्द बयां किया था। लेकिन, ऑफिशियल तलाक की बात को उन्होंने बीते दिनों की कबूला है। इसी बीच अब भारतीय क्रिकेटर का नाम एक 25 साल की एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाने लगा है। कहा जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच नजदीकियां आई हैं। दावा किया जा रहा है कि वो दोनों अनंत और राधिका की शादी में साथ दिखे थे।
दरअसल, हार्दिक पांड्या की नजदीकियों के चर्चे जिस एक्ट्रेस के साथ होने शुरू हो गए हैं वो कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। उन्होंने हाल ही में अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी से कई वीडियो और फोटोज भी सामने आए थे, जिसमें दोनों ही सेलेब्स को साथ में खूब डांस करते हुए देखा गया था। हालांकि, अभी दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन भी सामने नहीं आया है।
शादी के 4 साल में टूटा नताशा और हार्दिक का रिश्ता
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक का रिश्ता शादी के चार साल में ही टूट गया। इन 4 सालों में दोनों ने तीन बार शादी रचाई थी। पहली बार कपल ने 2020 में शादी की थी। उन दिनों एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इनकी पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी। इसके बाद दोस्ती हुई और दोनों जल्द ही एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2020 में शादी के कुछ महीनों बाद ही बेटा अगस्त्या का जन्म हुआ था।
अनन्या पांडे का भी हुआ ब्रेकअप!
इसके साथ ही अनन्या पांडे की बात की जाए तो उनका नाम पिछले कुछ समय तक आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ता रहा है। दोनों को साथ में कई मौकों पर स्पॉट किया जाता रहा है। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक्ट्रेस ने खुद को अनन्या कॉय कपूर भी बताया था, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को कंफर्म माना जाने लगा गया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। इसके बाद इनके अलग होने की खबरें भी खूब रहीं। ऐसे में अब अनन्या का नाम हार्दिक के साथ जोड़ा जा रहा है।