Randeep Hooda-lin laishram Romantic: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने हाल ही में लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं, जिसमें देखा गया था कि एक्टर ने असमिया रीति-रिवाज से शादी की। अब वेडिंग के बाद ही एक्टर लगातार सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में नए साल 2024 का स्वागत किया है। उन्होंने 2023 की अंतिम और 2024 की पहली तस्वीर शेयर की है। ये उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। इसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘2023 का आखिरी सूर्यास्त।’ इनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कपल वेकेशन के लिए केरल के कन्नूर पहुंचा था और उन्होंने वहीं नए साल 2024 का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि लिन मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। वो पति रणदीप किस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक्टर सेल्फी लेने में बिजी हैं।
इसके साथ ही दूसरी फोटो में रणदीप और लिन को साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। इसके बाद कपल ने मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।
रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में दिखाई देने वाले हैं। इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। एक्टर भी इसमें फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर की भूमिका में जंच रहे हैं। वहीं, लिन लैशराम की बात की जाए तो वो फिल्म ‘टिक्की’ में दिखाई देने वाली हैं।